विज्ञापन

Rain Alert: अप्रैल में भी आंधी, बारिश और ओले गिरे, अभी 2 दिन और होगी बरसात, यूपी, पंजाब से राजस्थान तक बिगड़ा रहा मौसम

Weather News Today: दिल्ली एनसीआर में अगले कुछ दिनों में और बारिश होगी. मौसम विभाग ने अप्रैल के शुरुआती दिनों में भी उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड समेत कई राज्यों में खूब बारिश होने का अनुमान जताया है.

Rain Alert:  अप्रैल में भी आंधी, बारिश और ओले गिरे, अभी 2 दिन और होगी बरसात, यूपी, पंजाब से राजस्थान तक बिगड़ा रहा मौसम
Rain Alert in Delhi NCR: दिल्ली एनसीआर में अभी और बारिश
नई दिल्ली:

Delhi Weather Today: दिल्ली एनसीआर में दो दिन की झमाझम बारिश के बाद अभी भी राहत के आसार नहीं है. मौसम विभाग ने  आने वाले दिनों में भी ऐसे ही बारिश का दौर जारी रहने की संभावना जताई है. दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद तक अगले 1-2 दिन तक बादल छाये रहने का अनुमान है. जबकि 3 और 4 अप्रैल को फिर से बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया है. जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में 3 अप्रैल  को बारिश और 4 अप्रैल को ओलावृष्टि होने की संभावना जताई गई है. देश के मध्य भागों में 6 अप्रैल तक गरज चमक के साथ बिजली गिरने की संभावना भी जताई गई है. 2 अप्रैल को मध्य प्रदेश समेत कुछ राज्यों में ओले गिर सकते हैं. ऐसे में तापमान में थोड़ी कमी देखी जा सकती है.

यूपी के करीब 20 जिलों में बुधवार को बारिश देखी गई. अमेठी, सुल्तानपुर, प्रतापगढ़ जैसे जिलों में गरज,चमक के साथ बारिश हुई. वहीं फर्रुखाबाद में शाम को ओले गिरने से मौसम बदला. उत्तर प्रदेश के 40 से ज्यादा जिलों में आंधी बारिश का अलर्ट था. एक दिन पहले मथुरा, कन्नौज और जालौन जैसे शहरों में ओलावृष्टि हुई थी. वहीं कानपुर, उन्नाव में भी बारिश हुई. संभल में भी बारिश और ओले गिरने की खबर आई. यूपी में 2 और 3-4 अप्रैल को ऐसी गरज-चमक के साथ बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया है. 

उत्तराखंड, पंजाब-हरियाणा में बारिश

मौसम विभाग के अनुसार, उत्तराखंड में 3 से 6 अप्रैल के बीच छिटपुट, मध्यम से तेज बारिश अलग-अलग इलाकों में देखी गई. इसके साथ गरज, बिजली और तेज हवाओं का दौर भी देखने को मिलेगा. 30 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चलेंगी. पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, चंडीगढ़ और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 3 से 4 अप्रैल को बारिश होने के आसार हैं. पश्चिमी राजस्थान में 2 से 4 अप्रैल को, पूर्वी राजस्थान में 3,4 और 6 अप्रैल को बारिश होने के आसार हैं. 

Delhi Weather

Delhi Weather

Rain Alert: आज आंधी, बारिश के साथ ओले भी गिरे, अप्रैल में भी 4-5 दिनों तक झमाझम, दिल्ली से यूपी-पंजाब तक बिगड़ा रहेगा मौसम

हिमाचल में भी बारिश का अलर्ट

जम्मू-कश्मीर में 3 अप्रैल को और हिमाचल प्रदेश में 3 और 4 अप्रैल को ओले गिरने के आसार हैं. अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघायल में 31 मार्च से 4 अप्रैल, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में 31 मार्च और 1 अप्रैल को गरज चमक के साथ बिजली और तेज गति से हवाएं चलने की संभावना है. असम और मेघालय में 31 मार्च और 1 अप्रैल को और अरुणाच  प्रदेश में 1 से लेकर 6 अप्रैल तक चार दिनों तक बारिश होने की चेतावनी है.

महाराष्ट्र में भी 5 दिन बारिश 

मध्य भारत की बात करें तो अगले पांच दिनों में छिटपुट से लेकर मध्यम स्तर की बारिश, गरज, बिजली और तेज हवाएं चलने का अनुमान है. छत्तीसगढ़ में 31 मार्च से 2 अप्रैल तक, विदर्भ में 1 और 2 अप्रैल को आंधी के साथ ओले गिरने और 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अलर्ट है. 

गुजरात में 2-3 अप्रैल को हल्की से मध्यम वर्षा होने का अनुमान है. जबकि तटीय महाराष्ट्र में 3 अप्रैल तक बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी है. मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा क्षेत्र में 4 अप्रैल तक गरज के साथ आंधी आने की संभावना है. 31 मार्च से 2 अप्रैल तक मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा क्षेत्र में ऐसे ही बारिश होने के आसार हैं. 

पूर्वोत्तर राज्यों में भी रेन अलर्ट

मंगलवार को जम्मू-कश्मीर, मेघालय और त्रिपुरा में भारी बारिश हुई थी. हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा क्षेत्र में ओले गिरे थे. पश्चिमी उत्तर प्रदेश, दिल्ली, ओडिशा, छत्तीसगढ़, तमिलनाडु, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, झालखंड में 50 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलीं. सौराष्ट्र, कच्छ, तटीय महाराष्ट्र, पूर्वी उत्तर प्रदेश और पंजाब और उत्तराखंड में भी बारिश के साथ कई जगहों पर आंधी आई.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rain Alert Delhi NCR, Weather Today, Weather News, Delhi Weather News, Delhi Weather
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com