विज्ञापन

दिल्ली-NCR में बदला मौसम, दिन में ही छा गया अंधेरा, तेज हवाओं के साथ कई इलाकों में हुई बारिश

दिल्ली-NCR में धूलभरी आंधी के साथ बारिश हो रही है. राजधानी में तेज हवाओं और गरज-चमक के बीच तापमान 35°C से गिरकर 23-25°C तक आ गया है. लोगों को तपती गर्मी से बड़ी राहत मिली है.

दिल्ली-NCR में बदला मौसम, दिन में ही छा गया अंधेरा, तेज हवाओं के साथ कई इलाकों में हुई बारिश
दिल्ली-NCR में भारी बारिश शुरू.
नई दिल्ली:

दिल्ली-NCR में भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों को बड़ी राहत मिली है. मौसम ने अचानक करवट ले लिया है. दिल्ली-NCR में धूलभरी आंधी के साथ तेज हवाएं चल रही हैं. साथ ही कई इलाकों में गरज-चमक के साथ तेज बारिश भी शुरू हो गई है. 

मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक दिल्ली, गुरुग्राम, नोएडा, गाजियाबाद और फरीदाबाद में 40 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से धूलभरी आंधी चल रही है. करीब 4:30 बजे से 7 बजे के बीच NCR के ज्यादातर हिस्सों में मध्यम बारिश देखने को मिल सकती है, जबकि कुछ इलाकों में थोड़े समय के लिए तेज बारिश भी हो सकती है.

तापमान में आई गिरावट

इस बदलाव का सबसे बड़ा असर तापमान पर पड़ रहा है, जो अभी करीब 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है, लेकिन बारिश के दौरान तेजी से गिरकर 23 से 25 डिग्री तक पहुंच सकता है. यानी लंबे समय से चल रही भीषण गर्मी और उमस से लोगों को काफी राहत मिलेगी और मौसम सुहाना हो जाएगा. हालांकि, मौसम विभाग और विशेषज्ञों ने धूलभरी आंधी के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी है और लोगों को बेवजह बाहर न निकलने को कहा गया है.

यह भी पढ़ें- राजस्थान में दिखा हॉलीवुड मूवी जैसा नजारा, धूल के बवंडर में कैद हुआ आसमान, देखें तस्वीरें

दो दिनों तक बारिश का अलर्ट

वहीं, भारत मौसम विभाग के अनुसार, देश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज बदल रहा है. मध्य भारत में चल रही हीटवेव कमजोर पड़ चुकी है और बाकी इलाकों में भी जल्द राहत मिलने की संभावना है. इसके अलावा 30 और 31 मई को उत्तर-पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत में तेज हवाओं के साथ गरज-चमक और बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं. ऐसे में दिल्ली-NCR का यह मौसम बदलाव सिर्फ राहत ही नहीं, बल्कि पूरे उत्तर भारत में बदलते मौसम के संकेत भी दे रहा है.

लेखक के बारे में
img
Satyam Baghel
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rain Alert, Rain Alert Delhi, Rain Alert Delhi-NCR, Weather Update, Weather Forecast 30 May
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com