दिल्ली एनसीआर, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में 26 से 28 मार्च के बीच बारिश और आंधी की संभावना है मौसम विभाग ने पश्चिम हिमालयी क्षेत्र में उठे विक्षोभ के कारण 27 मार्च को गरज चमक और तेज हवाओं की चेतावनी दी है 28 से 31 मार्च तक पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से दिल्ली एनसीआर के क्षेत्रों में फिर से बारिश का दौर शुरू होगा