दिल्ली एनसीआर में एक हफ्ते तक सुस्ती के बाद मॉनसून ने रफ्तार और मजबूती पकड़ ली है. दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद से गुरुग्राम में बुधवार को भी सुबह 11 बजे के बारिश शुरू हुई. एनसीआर में अभी 2 दिन मध्यम से भारी बारिश का अलर्ट है. उत्तराखंड और हिमाचल में भी बारिश हो रही है. दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड, महाराष्ट्र समेत 15 राज्यों में मॉनसून की जोरदार बारिश अगले कुछ दिनों तक होती रहेगी. उत्तर प्रदेश की बात करें तो वेस्ट यूपी में 10 जुलाई तक और पूर्वी उत्तर प्रदेश में 11 से 13 जुलाई तक मॉनसून की जोरदार बारिश होने की संभावना है. दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान में 9 जुलाई तक बारिश होने का अलर्ट है. कानपुर, लखनऊ समेत अवध रीजन में और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में नोएडा, गाजियाबाद, हापुड़, बुलंदशहर समेत 13 से ज्यादा जिलों में बारिश का अलर्ट है.
दिल्ली एनसीआर में आज का मौसम (Delhi-NCR IMD monsoon Update)
दिल्ली एनसीआर में कल से ही बादल छाये हैं. घने बादलों के बीच बिजली की चमक और बादल गरजने के बीच हल्की से मध्यम बारिश हो रही है. इस दौरान सुबह और दोपहर के वक्त तेज हवाएं भी चलीं. शाम को एक बार फिर बारिश जोर पकड़ सकती है. 8 के बाद 9 जुलाई को भी दिल्ली में ये काली घटा छाने और हल्की फुल्की बारिश के साथ तापमान में गिरावट के आसार हैं. दिल्ली में अधिकतम तापमान में भी 4 से 5 डिग्री तक गिरावट आई है.एक्यूआई भी सुधरकर संतोषजनक स्थिति में है.

हिमाचल और उत्तराखंड में भी बारिश
मौसम विभाग ने कहा है कि मॉनसून की बारिश जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में अगले एक हफ्ते मौसम बिगड़ा रहेगा. जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में 8 से 12 जुलाई, हिमाचल प्रदेश में 8 से 13 जुलाई और उत्तराखंड में भी इस दौरान काफी बारिश होने की संभावना है.जम्मू-कश्मीर, लद्दाख में 12 जुलाई तक आंधी, तूफान के साथ बिजली गिरने की चेतावनी है. 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं.
राजस्थान में भारी बारिश की संभावना
पूर्वी राजस्थान में 8-9 जुलाई के दौरान भारी बारिश की संभावना है. पश्चिमी राजस्थान में 9 जुलाई के दौरान भी ऐसे ही बारिश के आसार हैं. हरियाणा में भी गुरुग्राम, हिसार, झज्जर, भिवानी समेत पूरे प्रदेश में अगले तीन दिनों तक बारिश का अलर्ट है.
ये भी पढ़ें - दिल्ली NCR से मॉनसून रूठा पर मुंबई में मूसलाधार बारिश क्यों, मौसम विभाग IMD ने बताईं 3 बड़ी वजहें

Noida Weather PTI
मध्य प्रदेश में आज का मौसम
पश्चिमी मध्य प्रदेश में 9 जुलाई तक और पूर्वी मध्य प्रदेश में 11 जुलाई तक बारिश का अलर्ट है. महाराष्ट्र के विदर्भ इलाके और छत्तीसगढ़ में भी भारी बारिश की चेतावनी है. गंगा के मैदानी इलाकों वाले पश्चिम बंगाल में और झारखंड में 11 जुलाई तक आंधी, तूफान के साथ बारिश की संभावना है. ओडिशा में भी 11 जुलाई तक मॉनसून सक्रिय रहेगा. बंगाल, झारखंड के अलावा बिहार में भी 8 से 11 जुलाई के बीच भारी बारिश होने की संभावना है.
IMD Weather Warning !
— India Meteorological Department (@Indiametdept) July 7, 2026
The Southwest Monsoon is set to complete its journey across India!
Conditions are favourable for the monsoon to advance into the remaining parts of North Arabian Sea, Rajasthan, Haryana, and Punjab, covering the entire country during the next 2–3 days.… pic.twitter.com/7aOZCkQtGz
मॉनसून अपडेट- हरियाणा राजस्थान में एक्टिव
दक्षिण पश्चिम मॉनसून गुजरात के बाकी इलाकों के साथ राजस्थान और हरियाणा के बाकी हिस्सों को कवर करने वाला है. आज से 2-3 दिनों तक हालात मॉनसून अरब सागर, राजस्थान, हरियाणा और पंजाब के बाकी हिस्सों में आगे बढ़ने के अनुकूल हैं. पश्चिम बंगाल, सिक्किम, कोंकण, मध्य महाराष्ट्र और गुजरात में भी भारी बारिश होने की संभावना है. उत्तर भारत में तीन दिनों तक भारी बारिश होने का अलर्ट है.
ये भी पढ़ें - गरजे बादल, चमकी बिजली... दिल्ली NCR में झमाझम बारिश, उत्तराखंड, हिमाचल तक बदला मौसम, 4 दिन तक IMD अलर्ट
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं