विज्ञापन

मुंबई में भारी बारिश के बीच स्कूल बंद होने और वर्क फ्रॉम होम का मैसेज वायरल, BMC ने बताया सच

Mumbai Weather News: मुंबई में मौसम खराब है और लगातार बारिश हो रही है, जिसके चलते सड़कें पूरी तरह से पानी से भर चुकी हैं. इसी बीच स्कूल-कॉलेज बंद होने को लेकर एक मैसेज सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया गया.

मुंबई में भारी बारिश के बीच स्कूल बंद होने और वर्क फ्रॉम होम का मैसेज वायरल, BMC ने बताया सच
मुंबई में बारिश के बीच स्कूल-कॉलेज बंद होने का दावा

Mumbai Rains: मुंबई में पिछले कुछ दिनों से भारी बारिश हो रही है, लगातार हो रही बारिश के चलते एक बार फिर मुंबई की सड़कें तालाब बन चुकी हैं. इसी बीच एक मैसेज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ, जिसमें बताया गया कि भारी बारिश के चलते बुधवार, 8 जुलाई को मुंबई के सभी स्कूल-कॉलेज पूरी तरह से बंद रहेंगे. इसके अलावा इसमें प्राइवेट कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम देने का दावा भी किया गया. हालांकि अब इस मामले को लेकर बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) की तरफ से बयान जारी किया गया है, जिसमें बताया गया है कि इस मैसेज की सच्चाई क्या है. 

स्कूल-कॉलेज नहीं रहेंगे बंद

बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) ने इस वायरल मैसेज को पूरी तरह गलत और फर्जी बताया है. BMC ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (ट्विटर) पर साफ किया कि प्रशासन की तरफ से छुट्टी या वर्क फ्रॉम होम को लेकर ऐसा कोई भी आदेश या नोटिस जारी नहीं किया गया है. 8 जुलाई को मुंबई के सभी स्कूल, कॉलेज और दफ्तर हमेशा की तरह सामान्य रूप से खुलेंगे. यानी जो मैसेज वायरल हो रहा था, वो पूरी तरह से फेक है. 

लोगों से बीएमसी की अपील

मुंबई में चल रही बारिश के बीच ऐसे कई मैसेज सोशल मीडिया पर तैर रहे हैं. इसीलिए बीएमसी ने लोगों से अपील की है कि वे सोशल मीडिया पर चल रही ऐसी किसी भी झूठी और अफवाह फैलाने वाली खबरों पर भरोसा न करें. आधिकारिक जानकारी के लिए सिर्फ BMC के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल @MyBMC को फॉलो करें. किसी को अगर कुछ पूछना है या जानकारी लेनी है तो BMC के हेल्पलाइन नंबर 1916 पर फोन कर सकते हैं. 

मुंबई में बारिश से थोड़ी राहत

मुंबई में पिछले कुछ दिनों में इतनी तेज बारिश हुई कि लोगों को पानी से भरी सड़कों पर चलना पड़ा, कई वाहन भी इसमें फंसे हुए नजर आए. हालांकि अब मौसम विभाग (IMD) ने मुंबई के लिए 'ऑरेंज अलर्ट' की जगह 'येलो अलर्ट' जारी किया है, यानी मौसम में थोड़ा सुधार हुआ है और फिलहाल स्कूल-कॉलेज बंद करने की जरूरत नहीं है. हालांकि, पड़ोसी जिले पालघर में खराब मौसम को देखते हुए स्कूलों में छुट्टी घोषित की गई है.

ये भी पढ़ें - इंडोनेशिया में खुलेगा IIM बेंगलुरु का कैंपस, PM मोदी के दौरे के बीच बड़ा ऐलान

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mumbai Weather News, Mumbai Weather Today, Mumbai Rains, Mumbai School Closed
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com