विज्ञापन

Weather News: दिल्ली NCR में फिर लौटेगी बारिश, 2 दिन जमकर बरसेंगे बदरा, यूपी से पंजाब, हरियाणा तक जानें मौसम का हाल 

Weather News Today: दिल्ली एनसीआर में मौसम फिर पलटने वाला है. पिछले हफ्ते 4 दिनों की बारिश के बाद अब फिर से दोबारा इंद्रदेव की कृपा दिल्ली एनसीआर में होने वाली है.

Weather News: दिल्ली NCR में फिर लौटेगी बारिश, 2 दिन जमकर बरसेंगे बदरा, यूपी से पंजाब, हरियाणा तक जानें मौसम का हाल 
Delhi Weather Today: दिल्ली में आज का मौसम
  • मार्च के अंत तक तीन सक्रिय पश्चिम विक्षोभ के कारण उत्तर पश्चिम भारत में बारिश और तेज हवाओं का दौर जारी रहेगा
  • पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, चंडीगढ़ में 26 मार्च और राजस्थान में 28 मार्च को गरज चमक के साथ बारिश होगी
  • हिमालयी क्षेत्र में 29 मार्च को हल्की से तेज बारिश और दिल्ली, यूपी, राजस्थान में मध्यम बारिश की संभावना है
नई दिल्ली:

Delhi Weather News: मौसम विभाग का कहना है कि एक के एक पश्चिमी विक्षोभ इस हफ्ते उत्तर पश्चिम भारत में सक्रिय हो रहे हैं. अगर आपको लग रहा है कि मार्च में बारिश का दौर खत्म हो गया है तो आपकी ये गलतफहमी जल्द दूर होने वाली है. मौसम विभाग के अनुसार,दो और सक्रिय पश्चिम विक्षोभ की वजह से उत्तर पश्चिम भारत में हल्की से भारी बारिश के अलावा आंधी और तेज हवाओं का दौर फिर चलने वाला है. पंजाब-हरियाणा, दिल्ली और चंडीगढ़ में 26 मार्च को, राजस्थान में 28 मार्च को बारिश होने का अनुमान है. इस दौरान 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चलेंगी और गरज चमक के साथ बारिश होगी.

हिमालय क्षेत्र में उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में 29 मार्च को हल्की से तेज बारिश देखने को मिलेगी. 29 मार्च को एक बार फिर दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, चंडीगढ़ से पंजाब तक हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं. गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की चेतावनी भी जारी की गई है. 

दिल्ली में मौसम का हाल

दिल्ली में मौसम की बात करें तो 24 मार्च से मौसम लगातार बादल छाये रहने की संभावना है. हालांकि अधिकतम तापमान 31 से 33 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. जबकि न्यूनतम तापमान 16 से 18 डिग्री रहने के आसार हैं. जबकि पश्चिम विक्षोभ के कारण 26 मार्च को हल्की से मध्यम वर्षा दिल्ली के कई इलाकों में होगी. गरज-चमक के साथ बिजली गिरने का भी संकेत है. 27-28 मार्च को भी बादल छाए रहने के आसार हैं. जबकि 29 मार्च फिर से हल्की बारिश होने का अलर्ट है. बिजली गिरने के साथ तेज हवाएं चलने का भी अलर्ट है. 

  • 26 मार्च को दिल्ली, पंजाब-हरियाणा और चंडीगढ़ में, फिर 29 मार्च को इन्हीं इलाकों में बरसात
  • 26 से 27 मार्च को मध्य भारत में छिटपुट से हल्की बारिश
  • 23 से 25 मार्च तक महाराष्ट्र के मराठवाड़ा क्षेत्र में बारिश की संभावना
  • 26 और 27 मार्च को फिर बारिश, 27-29 मार्च को पश्चिम बंगाल में बरसात
  • 23 से 26 मार्च तक हिमाचल प्रदेश में बारिश और बर्फबारी होने के आसार
  • 23 और 27 मार्च को हल्की बारिश और बर्फबारी होने की संभावना उत्तराखंड में 
     
Delhi Weather

Delhi Weather

बिहार और झारखंड में भी बारिश होगी

पूर्वोत्तर क्षेत्र में अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय में 24, 27 और 28 मार्च 2026 को भारी बारिश होने के आसार हैं. कोंकण और केरल के कुछ इलाकों में भी मौसम में बदलाव के आसार हैं. बिहार में भी 26 और 27 मार्च को और ओडिशा और झारखंड में भी 27-28 मार्च को बारिश होने का अनुमान है. पश्चिम बंगाल में 24 मार्च तेज बारिश के साथ ओले गिरने की चेतावनी है. पूर्वी भारत की बात करें तो 23 से 27 मार्च के दौरान पश्चिम बंगाल से लेकर सिक्किम तक बारिश होने का अलर्ट है. साथ ही 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे हवाएं चलने का अनुमान है.

VIDEO: बर्फ की सफेद चादर से ढका केदारनाथ, शून्य से नीचे पहुंचा तापमान

ये भी पढ़ें - माता वैष्णो देवी में भारी भीड़ के चलते रोकी गई यात्रा, जानें कब फिर से शुरू होगा पर्ची काउंटर
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rain Alert In Delhi, Weather News Today, Delhi Weather News, Delhi Weather, Weather Today
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com