- महिलाओं को ट्रेन और बस जैसी भीड़भाड़ वाली जगहों पर अक्सर मानसिक और शारीरिक बदसलूकी का सामना करना पड़ता है
- विवेक एक्सप्रेस में यात्रा कर रही महिला को एक शख्स अश्लील इशारे कर रहा था
- महिला ने इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर साझा कर रेलवे प्रशासन को टैग कर दिया
महिलाओं को भीड़भाड़ वाली जगहों पर अक्सर बदसलूकी का शिकार होना पड़ता है. बस और ट्रेन में ऐसी घटनाएं आम बात हैं. कई विकृत मानसिकता वाले पुरुष अक्सर भद्दे इशारे करके निकल जाते हैं और लड़कियां कुछ भी नहीं कर पाती हैं. शायद आपके साथ भी कहीं ऐसा हुआ हो. ताजा मामला विवेक एक्सप्रेस का है. रुपाली दीक्षित नाम की लड़की ट्रेन से सफर कर रही थी. वह कोच के दरवाजे पर खड़ी थी तभी बाहर खड़े एक शख्स ने उसे भद्दे इशारे करने शुरू कर दिए. हालांकि रेलवे ने आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कर ली है.
ट्रेन में सफर कर रही महिला से बदसलूकी
बेखौफ शख्स महिला के साथ लगातार बदतमीजी कर रहा था. महिला ने इस घटना का एक वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंटर पर शेयर कर उस शख्स की हरकत सार्वजनिक की है. इस वीडियो में उन्होंने इंडियन रेलवे को भी टैग किया है. उन्होंने बताया कि बाहर खड़ा शख्स उनको भद्दे और अश्लील इशारे कर रहा था. जब आदमी 15228-SMVT एक्सप्रेस के इंजन से दूसरे जनरल कोच का यात्री था.
महिला ने रेलवे से दर्ज कराई शिकायत


यात्री ने महिला को किए अश्लील इशारे
महिला द्वारा शेयर किए गए वीडियो में हाथ में एक ग्लास लिए शख्स के अश्लील इशारे करते दिखाई दे रहा था. उसके साथ खड़ा दूसरा पुरुष भी इशारे करते देखा गया. हैरानी की बात यह है कि जब वह शख्स लड़की को भद्दे इशारे कर रहा था तब ट्रेन के गेट पर खड़े कुछ अन्य लोग उसे रोकने के बजाय हंस रहे थे. एक जिम्मेदार न्यूज चैनल होने के नाते महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाले उस वीडियो को हम यहां नहीं दिखा रहे हैं.
रेलवे ने शिकायत का लिया संज्ञान


रेलवे ने दर्ज की शिकायत
रेलवे ने मामले की संजीदगी को समझते हुए रुपाली से उनकी यात्रा की जानकारी (PNR / UTS नंबर) और मोबाइल नंबर मांगा, ताकि जल्द से जल्द इस पर एक्शन लिया जा सके. रेलवे ने शिकायत सीधे http://railmadad.indianrailways.gov.in पर दर्ज करने या 139 पर कॉल करने का भी ऑप्शन दिया. साथ ही बताया कि उनकी शिकायत RailMadad पर दर्ज कर ली गई है. शिकायत नंबर उनके मोबाइल नंबर पर SMS के जरिए भेजा गया है. वह इसे ऑनलाइन ट्रैक भी कर सकती हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं