विज्ञापन

ट्रेन में सफर कर रही महिला को लड़के ने किए भद्दे इशारे, शिकायत पर रेलवे का एक्शन

ट्रेन में सफर कर रही महिला के साथ बाहर खड़े दूसरे यात्री ने अश्लील इशारे किए. इस दौरान वहां खड़े दूसरे यात्री उसे रोकने के बजाय खुद भी हंस रहे थे. रेलवे ने मामले में सख्ती दिखाई है.

ट्रेन में सफर कर रही महिला को लड़के ने किए भद्दे इशारे, शिकायत पर रेलवे का एक्शन
ट्रेन में महिला के साथ बदसलूकी.
  • महिलाओं को ट्रेन और बस जैसी भीड़भाड़ वाली जगहों पर अक्सर मानसिक और शारीरिक बदसलूकी का सामना करना पड़ता है
  • विवेक एक्सप्रेस में यात्रा कर रही महिला को एक शख्स अश्लील इशारे कर रहा था
  • महिला ने इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर साझा कर रेलवे प्रशासन को टैग कर दिया

महिलाओं को भीड़भाड़ वाली जगहों पर अक्सर बदसलूकी का शिकार होना पड़ता है. बस और ट्रेन में ऐसी घटनाएं आम बात हैं. कई विकृत मानसिकता वाले पुरुष अक्सर भद्दे इशारे करके निकल जाते हैं और लड़कियां कुछ भी नहीं कर पाती हैं. शायद आपके साथ भी कहीं ऐसा हुआ हो. ताजा मामला विवेक एक्सप्रेस का है. रुपाली दीक्षित नाम की लड़की ट्रेन से सफर कर रही थी. वह कोच के दरवाजे पर खड़ी थी तभी बाहर खड़े एक शख्स ने उसे भद्दे इशारे करने शुरू कर दिए. हालांकि रेलवे ने आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कर ली है.

ट्रेन में सफर कर रही महिला से बदसलूकी

बेखौफ शख्स महिला के साथ लगातार बदतमीजी कर रहा था. महिला ने इस घटना का एक वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंटर पर शेयर कर उस शख्स की हरकत सार्वजनिक की है. इस वीडियो में उन्होंने इंडियन रेलवे को भी टैग किया है. उन्होंने बताया कि बाहर खड़ा शख्स उनको भद्दे और अश्लील इशारे कर रहा था. जब आदमी 15228-SMVT एक्सप्रेस के इंजन से दूसरे जनरल कोच का यात्री था. 

महिला ने रेलवे से दर्ज कराई शिकायत

Latest and Breaking News on NDTV
Latest and Breaking News on NDTV

यात्री ने महिला को किए अश्लील इशारे

महिला द्वारा शेयर किए गए वीडियो में हाथ में एक ग्लास लिए शख्स के अश्लील इशारे करते दिखाई दे रहा था. उसके साथ खड़ा दूसरा पुरुष भी इशारे करते देखा गया. हैरानी की बात यह है कि जब वह शख्स लड़की को भद्दे इशारे कर रहा था तब ट्रेन के गेट पर खड़े कुछ अन्य लोग उसे रोकने के बजाय हंस रहे थे. एक जिम्मेदार न्यूज चैनल होने के नाते महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाले उस वीडियो को हम यहां नहीं दिखा रहे हैं. 

रेलवे ने शिकायत का लिया संज्ञान 

Latest and Breaking News on NDTV
Latest and Breaking News on NDTV

रेलवे ने दर्ज की शिकायत

रेलवे ने मामले की संजीदगी को समझते हुए रुपाली से उनकी यात्रा की जानकारी (PNR / UTS नंबर) और मोबाइल नंबर मांगा, ताकि जल्द से जल्द इस पर एक्शन लिया जा सके. रेलवे ने शिकायत सीधे http://railmadad.indianrailways.gov.in पर दर्ज करने या 139 पर कॉल करने का भी ऑप्शन दिया. साथ ही बताया कि उनकी शिकायत RailMadad पर दर्ज कर ली गई है. शिकायत नंबर उनके मोबाइल नंबर पर SMS के जरिए भेजा गया है. वह इसे ऑनलाइन ट्रैक भी कर सकती हैं. 
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Indian Railway, Train Travel, Obscene Gestures To Women, Railway Action News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com