विज्ञापन

कोल्ड ड्रिंक में 'नींद' का खेल: स्टेशन पर यात्रियों को लूटने वाली 'खतरनाक जोड़ी' चढ़ी पुलिस के हत्थे

अगर आप ट्रेन से यात्रा कर रहे हैं तो रेलवे स्‍टेशन पर भी सावधान रहने की जरूरत है. क‍िसी अनजान आदमी से दोस्‍ती करना भारी पड़ सकता है. 

कोल्ड ड्रिंक में 'नींद' का खेल: स्टेशन पर यात्रियों को लूटने वाली 'खतरनाक जोड़ी' चढ़ी पुलिस के हत्थे
पुलिस ने रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को लूटने वाले दंपति को गिरफ्तार कर लिया.

ब‍िहार के मुजफ्फरपुर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को नशीला पदार्थ पिलाकर समान गायब करने वाले नशा खुरानी गिरोह के सरगना पति-पत्नी को जीआरपी पुलिस ने गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार पति-पत्नी अपने एक छोटे से बच्चे के साथ स्टेशन पर यात्रियों से पहले दोस्ती करता था, फिर नशीला कोल्ड ड्रिंक पिलाकर उनका समान गायब कर देता था, और फिर दूसरे शिकार की तालाश में जुट जाता था.

महिला बेहोशी हालत में मिली 

21 मार्च को जीआरपी पुलिस ने बेहोशी की हालत में एक महीला को रेलवे स्टेशन से उठाकर सदर अस्पताल में भर्ती कराया था. मह‍िला की पहचान सुग‍िया देवी पत्‍नी राधेश्‍याम साहू के रूप में हुई. वह मुशहरी थाना क्षेत्र छपरा मेघ की रहने वाली है. होश आने पर महिला ने पुलिस को बताया कि वह रेलवे स्टेशन पर ट्रेन पकड़ने के लिए प्लेट फार्म संख्या-1 पर पहुंची थी. वहीं पति-पत्नी अपने बच्चे के साथ आए और बगल में ही बैठ गया, और फिर उससे दोस्ती की.

नशीला कोल्ड ड्रिंक पिलाया 

इसी दौरान उसने कोल्ड ड्रिंक पीने के ल‍िए दिया. पीते ही नशे की हालत में बेहोश हो गई. इसके बाद उसके गले से चेन लेकर चले गए. पुलिस ने महिला के बयान पर रेलवे स्टेशन पर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाला. पत‍ि-पत्नी अपने बच्चे के साथ प्लेटफार्म नंबर 6 पर दिखे. पुलिस ने दोनों पति-पत्नी को गिरफ्तार कर लिया. 

नेटवर्क खंगाल रही पुलिस 

पुलिस ने उसके पास सोना तौलने वाला एक छोटा तराजू, एक टैब और एक लोहे का छोटा कटर बरामद किया. उसने अपना नाम अजय कुमार और संयोग‍िता कुमारी बताया. वे सदर थाना क्षेत्र के पताही मुहमदपुर के रहने वाले हैं. उन्होंने बताया वे काफी लंबे समय से अपने छोटे से बच्चे के साथ नशा खुरानी गिरोह चलाती थी. अब जीआरपी पुलिस उसके नेटवर्क को खंगालने में जुटी है.

डीएसपी रेल रोशन कुमार गुप्ता ने बताया कि चार दिन पहले एक महिला बेहोशी की हालत में प्लेटफार्म संख्या-1 पर मिली थी. जिसका इलाज कराया गया. पूछताछ में उसने पूरी बात बताई. पुल‍िस ने इसके आधार पर आरोपियों को ग‍िरफ्तार कर ल‍िया.

यह भी पढ़ें:  श्रीगंगानगर में कोर्ट को बम से उड़ाने धमकी, कोलकाता के फर्जी पते से आया लेटर 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com