टी20 वर्ल्डकप (T20 world cup) में टीम इंडिया के खराब प्रदर्शन ने भारतीय क्रिकेटप्रेमियों को आहत किया है. पाकिस्तान और न्यूजीलैंड से अपने दोनों शुरुआती मैच भारतीय टीम हार चुकी है और उसके सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदें बेहद कम हैं. भारतीय टीम (Team India) के इस लचर प्रदर्शन के कारण कप्तान विराट कोहली (Virat kohli) और टीम के अन्य प्लेयर्स को ऑनलाइन ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है. टीम के खराब प्रदर्शन के बाद कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) की बेटी को ऑनलाइन धमकियां मिली हैं. कुछ लोगों के खेलभावना के खिलाफ इस तरह के व्यवहार के बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) खुलकर विराट कोहली के समर्थन में आए हैं. उन्होंने एक ट्ववीट लिखकर विराट के प्रति समर्थन जताया. राहुल ने अपने ट्वीट में लिखा, 'प्रिय विराट, ये लोग नफरत से भरे हुए हैं क्योंकि कोई इन्हें प्यार नहीं देता, इन्हें माफ कर दो.'
Dear Virat,
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) November 2, 2021
These people are filled with hate because nobody gives them any love. Forgive them.
Protect the team.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
यह सही है कि टी20 वर्ल्डकप में भारतीय टीम अपेक्षा के अनुरूप प्रदर्शन नहीं कर सकी. दोनों मैचों में वह बुरी तरह हारी. पाकिस्तान ने जहां उसे 10 विकेट से हारा, वहीं कीवी टीम ने उसे 8 विकेट से धूल चटाई. टीम ने जिस तरह से संघर्ष किए बिना विपक्षी टीमों के सामने समर्पण किया, उसे लेकर खेलप्रेमियों में काफी नाराजगी है. इसके बावजूद कुछ लोगों ने ऑनलाइन प्लेयर्स के खिलाफ जिस तरह के शब्दों का इस्तेमाल किया, वह स्वीकार नहीं किया जासकता. पाकिस्तान के खिलाफ हार के बाद भारत को कई जीत दिला चुके तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को धर्म के आधार पर ट्रोल किया गया. विराट सहित अन्य प्लेयर भी इस तरह की छींटाकशी से नहीं बच पाए.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं