विज्ञापन
3 years ago
नई दिल्‍ली:

Rahul gandhi's jail sentence Issue: कांग्रेस के पूर्व अध्‍यक्ष राहुल गांधी को आपराधिक मानहानि के एक मामले में दोषी करार दिए जाने के बाद कांग्रेस हमलावर मुद्रा में है. पार्टी ने इसे राहुल को संसद से बाहर रखने की कोशिश करार देते हुए सत्‍तारूढ़ बीजेपी पर बदले की राजनीति करने का आरोप लगाया है. कांग्रेस ने इस मुद्दे पर आज  विपक्षी नेताओं की बैठक बुलाई है. बता दें, राहुल को  2019 के मामले में गुरुवार को मानहानि का दोषी पाया गया था, जिसमें उन्‍होंने 'मोदी सरनेम' को लेकर विवादित टिप्‍पणी की थी. वैसे, कोर्ट से सजा मिलने के तुरंत बाद राहुल गांधी को जमानत दे दी गई थी और उन्हें निर्णय के खिलाफ अपील करने के लिए 30 दिनों तक उनकी सजा को निलंबित कर दिया गया था. आशंका जताई जा रही है कि कोर्ट से 2 साल की सजा मिलने के बाद राहुल की सांसदी जा सकती है. 

राहुल गांधी सजा मामले से जुड़े  updates

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Rahul Gandhi, Congress, Opposition Meet, BJP, PM Narendra Modi, Rahul Gandhi News, Rahul Gandhi Live News, Modi Surname Case, Rahul Gandhi Defamation Case Live, Rahul Gandhi Convicted, Live News, Live Rahul Gandhi News, Rahul Gandhi Latest Live News, Rahul Gandhi Latest
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com