विज्ञापन
This Article is From Sep 01, 2022

भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कंटेनर केबिन में सोएंगे राहुल गांधी

कांग्रेस पार्टी 2024 लोकसभा चुनाव से ठीक पहले देश भर में केंद्र सरकार के खिलाफ जनसमर्थन तैयार करने के लिए इस यात्रा को निकाल रही है.

भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कंटेनर केबिन में सोएंगे राहुल गांधी
राहुल गांधी निकालेंगे भारत जोड़ो यात्रा
नई दिल्ली:

कांग्रेस नेता राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कंटेरनर केबिन में सोएंगे. 148 दिनों की ये यात्रा कन्याकुमारी से शुरू होकर कश्मीर में खत्म होगी. कंटेनर केबिन 5 सितंबर को कन्याकुमारी पहुंचेगा. 3500 किलोमीटर की यह यात्रा 7 सितंबर को शुरू होगी. इसकी जानकारी कांग्रेस पार्टी ने दी. खास बात ये है कि कांग्रेस पार्टी 2024 लोकसभा चुनाव से ठीक पहले देश भर में केंद्र सरकार के खिलाफ जनसमर्थन तैयार करने के लिए इस यात्रा को निकाल रही है. इस यात्रा के दौरान कांग्रेस महंगाई, बेरोजगारी और अर्थव्यवस्था में गिरावट का मुद्दा उठा सकती है. 

बता दें कि कांग्रेस (Congress) ने सात सितंबर से आरंभ होने वाली अपनी ‘भारत जोड़ो' यात्रा को ऐतहासिक करार देते हुए सोमवार को दावा किया था कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) उसके इस कदम से सहम गई है और इसलिए इस यात्रा से ध्यान भटकाने की तरकीब अपनाएगी. पार्टी के महासचिवों, प्रदेश प्रभारियों, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षो और 'भारत जोड़ो ' यात्रा से संबंधित राष्ट्रीय समन्वयकों की बैठक हुई, जिसमें इस यात्रा की तैयारियों के बारे में चर्चा की गई. बैठक के बाद कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने संवाददाताओं से कहा था कि भारत जोड़ो यात्रा की तैयारियों के बारे में चर्चा की. यह यात्रा विशाल और ऐतहासिक होगी. उन्होंने दावा किया था कि इस यात्रा को लेकर भाजपा सहम गई है. इसलिए वह ध्यान भटकाने के लिए तरह-तरह की तरकीबें अपनाएगी.

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने बताया था कि सात सितंबर की शाम पांच बजे कन्याकुमारी में विशाल रैली से इस यात्रा की शुरुआत होगी. उनके अनुसार, आठ सितंबर को सुबह हर विधानसभा क्षेत्र और ब्लॉक में पदयात्रा निकाली जाएगी. उन्होंने कहा कि सर्वधर्म प्रार्थना और दूसरे कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाएगा. कांग्रेस इन दिनों 'भारत जोड़ो यात्रा' की तैयारी कर रही है. इस यात्रा के दौरान करीब पांच महीने में दक्षिण में कन्याकुमारी से लेकर उत्तर में कश्मीर तक 3,570 किलोमीटर की दूरी तय की जाएगी. यह 12 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों से होकर गुजरेगी. साथ ही विभिन्न राज्यों में छोटे स्तर पर 'भारत जोड़ो यात्राएं' निकाली जाएंगी.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rahul Gandhi, PM Modi, Bharat Jodo Yatra
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com