विज्ञापन

पंजाब कांग्रेस को जोड़ने के लिए बस यात्रा निकालेंगे राहुल गांधी, नेतृत्व परिवर्तन से बघेल ने फिर किया इन्कार

यात्रा का मकसद लोगों से सीधा कनेक्ट करना और गुटबाजी की खबरों के बीच एकजुट नजर आना है.  कांग्रेस की यह रणनीति कितनी कामयाब होगी, यह आने वाला वक्त ही बताएगा. 

पंजाब कांग्रेस को जोड़ने के लिए बस यात्रा निकालेंगे राहुल गांधी, नेतृत्व परिवर्तन से बघेल ने फिर किया इन्कार
राहुल गांधी पंजाब में गुटबाजी को दूर करना चाहते हैं.
  • पंजाब विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस ने नेतृत्व में कोई बदलाव न करने का फैसला किया है
  • पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग अपने पद पर बने रहेंगे और हटाने की मांग जारी है
  • राहुल गांधी सितंबर के पहले सप्ताह में पंजाब का दौरा कर प्रदेश के सभी प्रमुख नेताओं के साथ बस यात्रा करेंगे

पंजाब विधानसभा चुनाव को देखते हुए कांग्रेस ने अपनी रणनीति तय कर ली है. पार्टी फिलहाल नेतृत्व में कोई बदलाव नहीं करने जा रही है. पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग अपने पद पर बने रहेंगे, हालांकि पार्टी के अंदर उन्हें हटाने की मांग अभी भी जारी है. 

इसी बीच कांग्रेस का पूरा फोकस अब राहुल गांधी की प्रस्तावित बस यात्रा पर है. सितंबर के पहले हफ्ते में राहुल गांधी पंजाब का दौरा करेंगे. 

पार्टी सूत्रों के मुताबिक राहुल गांधी प्रदेश कांग्रेस के सभी प्रमुख नेताओं के साथ बस यात्रा निकालेंगे. इस यात्रा के जरिए कांग्रेस एकजुटता का संदेश देना चाहती है. पहले चरण में यह यात्रा अमृतसर से हुसैनीवाला तक निकाले जाने की संभावना है. 

इस बस यात्रा में राहुल गांधी के साथ प्रदेश अध्यक्ष राजा वडिंग, पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, प्रताप सिंह बाजवा समेत कांग्रेस के सभी वरिष्ठ नेता एक ही बस में सफर करेंगे. 

कांग्रेस प्रभारी भूपेश बघेल पहले ही साफ कर चुके हैं कि पंजाब कांग्रेस नेतृत्व में कोई बदलाव नहीं होगा, जरूरत के मुताबिक संगठन में विस्तार किया जा सकता है. 

यात्रा का मकसद लोगों से सीधा कनेक्ट करना और गुटबाजी की खबरों के बीच एकजुट नजर आना है.  कांग्रेस की यह रणनीति कितनी कामयाब होगी, यह आने वाला वक्त ही बताएगा. 

यह भी पढ़ें-

मैं हाथ जोड़कर माफी मांगती हूं... लद्दाख में चेक पोस्ट पर बवाल करने वाली वायरल लड़की

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Congress, Punjab, Rahul Gandhi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com