विज्ञापन
This Article is From Aug 11, 2018

राजस्थान में राहुल का PM पर हमला, कहा- अगर आपका नाम अनिल अंबानी नहीं तो रोजगार नहीं मिलेगा, भाषण की 5 बातें...

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने अपने एक दिन के दौरे के दौरान राजस्थान में चुनावी बिगुल फूंक दिया. राहुल ने दौरे के दौरान पीएम मोदी पर राफेल सौदा, किसानों की खुदकुशी और रोजगार के मुद्दे पर जमकर हमला बोला.

राजस्थान में राहुल का PM पर हमला, कहा- अगर आपका नाम अनिल अंबानी नहीं तो रोजगार नहीं मिलेगा, भाषण की 5 बातें...
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने राजस्थान में फूंका चुनावी बिगुल.
नई दिल्ली:
  1. राहुल ने कहा कि यूपीए सरकार ने 126 हवाई जहाज के लिए फ्रांस की कंपनी डसॉल्ट से करार किया था. यह सौदा 520 करोड़ एक हवाई जहाज के लिए था. एचएएल कंपनी को कांट्रैक्ट दिया गया था. यह सरकारी कंपनी है और 70 साल से हवाई जहाज बना रही है. फिर एनडीए सरकार उस कंपनी को कांट्रैक्ट देती है, जिसने एक हवाई जहाज भी नहीं बनाया है. बस उस कंपनी की एक क्वालिफिकेशन है कि उसके मालिक नरेंद्र मोदी के मित्र हैं. 
  2. राहुल ने कहा कि एक हवाई जहाज के लिए यूपीए ने 520 करोड़ रुपये दिया था. नए कांट्रैक्ट में नरेंद्र मोदी ने खुद एक हवाई जहाज को 1600 करोड़ रुपये में खरीदा है. तीन गुना ज्यादा पैसा नरेंद्र मोदी जी ने फ्रांस की कंपनी को दिया और फ्रांस की कंपनी ने नरेंद्र मोदी जी के मित्र अनिल अंबानी को कांट्रैक्ट दिया.
  3. राहुल ने रोजगार के मुद्दे पर पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि 24 घंटे में चीन की सरकार 50 हजार नए युवाओं को रोजगार देती है. पिछले चार सालों में नरेंद्र मोदी ने रोजगार के बारे में बोला कि मैं 2 करोड़ युवाओं को नौकरी दूंगा, लेकिन 24 घंटे में हिन्दुस्तान में 450 युवाओं को मोदी सरकार नौकरी देती है. यह शर्म की बात है.
  4. कांग्रेस अध्यक्ष ने राजस्थान के युवाओं से कहा कि आपकी मुख्यमंत्री खड़ी होती हैं तो बोलती हैं कि हमने लाखों युवाओं को नौकरी दी है. सच्चाई राजस्थान के युवाओं को मालूम है. आपको पता है कि आप दिन भर पढ़ाई करते हो. आपको रोजगार नहीं मिल सकता क्योंकि आपका नाम अनिल अंबानी नहीं है. उनको लाखों करोड़ का कांट्रैक्ट मिलता है, लेकिन आपको नहीं मिलेगा. 
  5. कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि नरेंद्र मोदी जी किसानों की बात करते हैं, लेकिन पूरे देश में किसान हर रोज आत्महत्या कर रहे हैं. पिछले 2 साल में हिन्दुस्तान की सरकार ने देश के 15 उद्योगपतियों का 2 लाख 30 हजार करोड़ रुपये का कर्ज माफ किया है. मैंने नरेंद्र मोदी से कहा कि किसानों का कर्ज भी माफ कर दीजिए, लेकिन उन्होंने इस बारे में एक शब्द नहीं बोला. राहुल ने पूछा, जब हिन्दुस्तान के बड़े उद्योगपति लाखों करोड़ रुपये कर्ज ले लेते हैं और वापस नहीं करते हैं तो उसे एनपीए कहते हैं और जब किसान कर्ज माफ नहीं करते तो उसे डिफॉल्टर कहते हैं. ये फर्क क्यों है.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rahul Gandhi, PM Modi, Rajasthan Assembly Election 2018
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com