विज्ञापन
This Article is From Sep 30, 2020

हाथरस गैंगरेप : राहुल गांधी ने शेयर किया VIDEO, बोले- पीड़ित परिवार से अंतिम संस्कार का हक भी छीना गया

राहुल गांधी ने वीडियो ट्वीट करते हुए लिखा, 'भारत की एक बेटी का रेप-क़त्ल किया जाता है, तथ्य दबाए जाते हैं और अन्त में उसके परिवार से अंतिम संस्कार का हक़ भी छीन लिया जाता है. ये अपमानजनक और अन्यायपूर्ण है. #HathrasHorrorShocksIndia'

हाथरस गैंगरेप : राहुल गांधी ने शेयर किया VIDEO, बोले- पीड़ित परिवार से अंतिम संस्कार का हक भी छीना गया
पीड़िता का देर रात अंतिम संस्कार कर दिया गया.
  • हाथरस गैंगरेप पीड़िता की अस्पताल में मौत
  • पुलिस ने जबरन किया अंतिम संस्कार!
  • राहुल गांधी ने ट्विटर पर शेयर किया वीडियो
हाथरस:

उत्तर प्रदेश के हाथरस (Hathras Gang Rape Case) में करीब दो हफ्ते पहले गैंगरेप और प्रताड़ना की शिकार बनी 20 साल की पीड़िता की दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में मौत हो गई. मौत के बाद शव परिजनों को नहीं सौंपा गया. इसको लेकर मंगलवार को जमकर हंगामा हुआ. अस्पताल के बाहर दिनभर विरोध प्रदर्शन होता रहा. देर रात पुलिस ने मृतका का जबरन अंतिम संस्कार कर दिया. मौके पर मौजूद पत्रकार पुलिस से सवाल करते रहे लेकिन पुलिस ने उनके सवालों का जवाब देना भी सही नहीं समझा. इसका एक वीडियो कांग्रेस सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने शेयर कर सरकार पर सवाल खड़े किए हैं.

राहुल गांधी ने वीडियो ट्वीट करते हुए लिखा, 'भारत की एक बेटी का रेप-क़त्ल किया जाता है, तथ्य दबाए जाते हैं और अन्त में उसके परिवार से अंतिम संस्कार का हक़ भी छीन लिया जाता है. ये अपमानजनक और अन्यायपूर्ण है. #HathrasHorrorShocksIndia'

बता दें कि हाथरस गैंगरेप पीड़िता का अंतिम संस्कार यूपी पुलिस ने मंगलवार की रात करीब 2:30 बजे कर दिया. आरोप है कि इस दौरान पुलिसवालों ने मृतक के परिजनों को घर में बंद कर दिया था. देर रात के दृश्यों में कैप्चर किए गए घटनाओं में विचलित करने वाला दृश्य कैद हुआ है, जिसमें पीड़ित परिवार को पुलिस के साथ बहस करते हुए देखा गया है. मृतक के रिश्तेदार खुद शव ले जाने वाली एम्बुलेंस के आगे आ खड़े हुए और गाड़ी की बोनेट पर लद गए लेकिन पुलिसवालों ने उन्हें हटाकर दाह संस्कार कर दिया. महिला की मां दाह संस्कार के बाद असहाय होकर रोती रही.

VIDEO: हाथरस गैंगरेप केस : विरोध के बीच जबरन अंतिम संस्कार

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rahul Gandhi, Hathras Gang Rape Case, Hathras Deceased Funeral Video, Hathras Police, Hathras News, Up Police
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com