विज्ञापन
This Article is From Jul 13, 2020

राहुल गांधी ने 'कोरोना ग्राफ' शेयर करके उठाया सवाल, COVID-19 से लड़ाई में भारत अच्छी स्थिति में है? 

भारत में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के एक दिन में सर्वाधिक 28,701 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की कुल संख्या 8,78,254 हो गई.

राहुल गांधी ने 'कोरोना ग्राफ' शेयर करके उठाया सवाल, COVID-19 से लड़ाई में भारत अच्छी स्थिति में है? 
राहुल गांधी ने कोरोना के मुद्दे पर सरकार से पूछा सवाल (फाइल फोटो)
  • राहुल गांधी ने शेयर किया 'कोरोना का ग्राफ'
  • कोरोना को लेकर भारत की लड़ाई पर सरकार से पूछा सवाल
  • क्या भारत कोरोना के खिलाफ लड़ाई में अच्छी स्थिति में है : राहुल
नई दिल्ली:

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने देश में कोरोना वायरस (Coronavirus) के संक्रमण के मामलों में लगातार हो रही बढ़ोतरी को लेकर सोमवार को सवाल किया कि क्या कोविड-19 (COVID-19) के खिलाफ लड़ाई में भारत अच्छी स्थिति में है. उन्होंने भारत में कोरोना वायरस के मामले बढ़ने की तुलना दुनिया के कई देशों में कोविड के संक्रमण में बढ़ोतरी से करने वाला एक ग्राफ साझा करते हुए ट्वीट किया, ‘‘कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में भारत अच्छी स्थिति में है?''

स्वास्थ्य मंत्रालय (Health Ministry) के मुताबिक, भारत में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के एक दिन में सर्वाधिक 28,701 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की कुल संख्या 8,78,254 हो गई. 500 और लोगों की मौत के बाद कुल मृतकों की संख्या बढ़कर 23,174 हो गई.

वीडियो: कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा, "कोरोना काल में सरकारी खर्च में हो कटौती"

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rahul Gandhi, Coronavirus
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com