भारतीय कप्तान शुभमन गिल का नैसर्गिक स्वभाव बहुत ही शांत है. और वह बहुत ही धीर-गंभीर स्वभाव के हैं, लेकिन वेलिंगटन में न्यूजीलैंड में सोमवार ड्रा छूटे पहले टेस्ट के आखिरी दिन उनका पेसर आकाश दीप पर भड़कने का वीडियो वायरल हो गया. और अब इस पर भारत की कई टेस्ट मैचों में कप्तानी कर चुके और पूर्व ओपनर अजिंक्य रहाणे ने सवाल उठाया है. सोनी स्पोर्ट्स पर बात करते हुए, रहाणे ने गिल के इस बर्ताव पर नाराजगी जताई. उन्होंने कहा कि गिल को आकाश को डांटने के बजाय उनका समर्थन करना चाहिए था, क्योंकि ऐसा करने से एक गेंदबाज के तौर पर उनका मनोबल गिर सकता है.
यह भी पढ़ें: ड्रॉ को लेकर गिल ने कर दी गलती? फैंस ने सोशल मीडिया पर उठाए सवाल
यह भी पढ़ें: 'मालूम नहीं क्यों इजाजत नहीं मिल रही', ICC के इस नियम से शुभमन गिल हुए नाराज
'एक्स्ट्रा इनिंग्स' के दौरान लंच के बाद के शो में रहाणे ने कहा, 'गेंद पर ध्यान देने के बजाय आपका फोकस इस बात पर होता है कि आपको कहां गेंदबाजी करनी है. ऐसी चीजें हो जाती हैं, लेकिन ऐसे मौकों पर साथी खिलाड़ियों का उस फील्डर को सपोर्ट करना बहुत जरूरी होता है. उस समय आकाश दीप को इसी सपोर्ट की जरूरत थी.' रहाणे बोले, 'गिल को कहना था कि जाओ गेंदबाजी करो, तम ही विकेट दिलाओगे. तो ये छोटी-छोटी चीजें, एक-दूसरे को सपोर्ट करना, उस पल को भुला देना (क्योंकि जो हो गया, उसे बदला नहीं जा सकता) आदि बहुत मायने रखता है. अगर आप वापस वर्तमान में आ जाएं, तो क्या पता आप कोई शानदार कैच पकड़ लें या दो अच्छी गेंदें डालकर विकेट ले लें. इसलिए, ऐसे समय में सपोर्ट मिलना बहुत जरूरी हो जाता है.'
'आकाश से हुई थी थी यह चूक'
यह घटना न्यूजीलैंड की दूसरी पारी के 71वें ओवर की पहली गेंद पर हुआ, जब दूसरे सेशन में डारेल मिचेल और टॉम ब्लंडेल बल्लेबाजी कर रहे थे. मिचेल ने वॉशिंगटन सुंदर की गेंद को मिड-ऑन की तरफ खेला और एक रन लेने की कोशिश की. लेकिन जब वह पिच के बीच तक पहुंच चुके थे, तब ब्लंडेल ने उन्हें वापस भेज दिया.
तब मिड-ऑन पर तैनात आकाश दीप गेंद को ठीक से पकड़ नहीं पाए और समय रहते स्ट्राइकर एंड पर थ्रो नहीं कर सके, जिससे रन आउट का एक शानदार मौका हाथ से निकल गया. गिल इस बात से काफी नाराज दिखे और उन्होंने इस मौके को गंवाने के लिए आकाश को फटकार लगाई. यह मैच का एक निर्णायक मोड़ साबित हुआ, क्योंकि मिचेल ने नाबाद 49 रन बनाकर न्यूजीलैंड को मैच बचाने में मदद की. इस बीच मिचेल और ग्लेन फिलिप्स ने 63 रनों की साझेदारी करके न्यूजीलैंड को 239/5 के स्कोर तक पहुंचा दिया. इससे बेसिन रिजर्व में भारत की एक यादगार जीत की उम्मीदें खत्म हो गईं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं