विज्ञापन
53 minutes ago

संसद का मॉनसून सत्र (Mos) आज भी हंगामे की भेंट चढ़ गया. हंगामे के चलते कार्यवाही बार-बार स्थगित होती रही. पैलेट गन और चढ़ावा चोरी पर चर्चा चढ़ावे की मांग को लेकर विपक्ष ने आज भी विरोध मार्च निकाला. संसद में जारी गतिरोध के बीच राहुल गांधी से संसदीय कार्यमंत्री किरेन रिजिजू से मिले. सूत्रों के मुताबिक- परिसीमन बिल को लेकर हुई चर्चा.रिजिजू ने स्पीकर ओम बिरला और अमित शाह से भी मुलाकात की.सरकार की तरफ से परिसीमन बिल पर कांग्रेस समेत विपक्ष को विशेष सत्र का प्रस्ताव दिया गया है. सरकार ने कांग्रेस को कहा है कि सरकार 17, 18, 19 से संसद का सत्र बुलाना चाहती है. सरकार के इस प्रस्ताव पर कांग्रेस ने कहा है कि पार्टी और विपक्ष के दूसरे दलों से चर्चा करके बताएंगे. वहीं यूपी विधानसभा में राम मंदिर के मुद्दे पर आज फिर टकराव देखने को मिला. तीसरा दिन भी हंगामे की भेंट चढ़ गया. विपक्ष ने फिर सवाल उठाए. केशव प्रसाद मौर्य बोले- बाबरी और बाबर के समर्थकों को राम मंदिर पर बोलने का अधिकार नहीं है. यूपी विधानसभा में चंदा चोरी पर सपा के हंगामे से परेशान हुए स्पीकर सतीश महाना - बोले  मुझे इस बात पर विचार करना पड़ेगा कि मैं इस कुर्सी के योग्य हूं या नहीं. इसके साथ ही आर्टिकल 370 के हटने की 7वीं वर्षगांठ पर पीएम मोदी बोले कि आज का दिन ऐतिहासिक है. जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में बदलाव हुआ  है. 370 बहाली की मांग पर PDP का विरोध मार्च हुआ. उधर, पीएम मोदी की पोस्ट हटाने के मामले में संसदीय समिति सख्त है.मेटा को 3 दिन में जवाब देने को कहा है. समिति के अध्यक्ष निशिकांत दुबे बोले कि जुकरबर्ग माफी मांगें.

LIVE UPDADTES:

सपा का रवैया नाकारात्मक - योगी आदित्यनाथ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है जो अलोकतांत्रित और असंवैधानिक चेहरा है वो एक बार फिर से विधानसभा सत्र के दौरान देखने को मिला है. विधानसभा सत्र को हंगामे के हवाले करना, प्रदेश के युवाओं, किसानों, महिलाओं और गरीबों के साथ भारी अन्याय है. मॉनसून सत्र में युवाओं के लिए, किसानों के लिए, आधी आबादी महिलाओं के लिए और गरीबों के लिए नई योजनाएं प्रारंभ हों, युवाओं के रोजगार और उनके स्किल के लिए, किसानों के लिए कोई नई योजना घोषित हो सके, गरीबों के कल्यान के लिए कुछ नए कार्यक्रम आगे बढ़ सकें और महिलाओं के सम्मान एवं स्वालंबन के लिए भी कुछ अतिरिक्त प्रयास आगे बढ़े, उसके लिए हम लोग 59 हजार करोड़ रुपए से अधिक की अनुपूरक बजट को लेकर भी आए थे जिनके लिए इन सभी मदों में धनराशी की व्यवस्था भी थी, नई योजनाओं को घोषित करने के लिए चर्चा विधानसभा में हो सके, इसके लिए उन कार्यक्रमों के साथ हम लोग आए थे मगर समाजवादी पार्टी की नकारात्मक रवैये के कारण युवाओं-किसानों के मुद्दें पर, महिलओं के स्वावलंबन के मुद्दे पर या गरीबों के लिए बनने वाली वेलफेयर की अन्य स्कीमों के मुद्दे पर सदन में समाजवादी पार्टी ने कोई चर्चा नहीं होने दी.

 

बीजेपी ही संकट है, बीजेपी को हटाओ- अखिलेश यादव

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि जो सरकार 26,000 स्कूल बंद कर सकती है और PDA पाठशाला को चलाने पर FIR दर्ज कर सकती है जो अंग्रेजों ने भी कभी नहीं किया जो सरकार के खाने के नाम पर घोटाला कर सकती है उनके लिए एक्सप्रेसवे में घोटाला करना क्या बड़ी बात है... इस सरकार द्वारा पैदा किए गए संकट को हल करने का बस एक ही तरीका है, संकट को ही खत्म कर दिया जाए.BJP ही संकट है, BJP को हटाओ.

अब ये हर किसी का इस्तीफा मांगते रहेंगे- संसद में हंगामे पर रामदास अठावले

केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा कि लगातार संसद का काम-काज नहीं चल रहा है, लोकसभा और राज्यसभा भी रोज स्थगित हो रहा है क्योंकि कांग्रेस और विपक्षी पार्टियों का हंगामा रोज होता जा रहा है. एक बार धमेंद्र प्रधान का इस्तीफा मांगने के लिए उन्होंने हंगामा किया, उन्होंने इस्तीफा दे दिया. अब ये हर किसी का इस्तीफा मांगते रहेंगे, माफी मांगने की भूमिका रखते रहेंगे. मुझे लगता है कि इनको कोई बहाना चाहिए...लोकसभा एवं राज्यसभा चलना चाहिए. कांग्रेस मुख्य विपक्षी पार्टी है तो उनकी भी जिम्मेदारी है मगर वो हंगामा करने में सबसे आगे रहते हैं. सदन का कामकाज चलना ही चाहिए... बचे हुए दिनों का इस्तेमाल राज्य के विकास और गरीबों, किसानों, युवाओं व महिलाओं के कल्याण से जुड़े मुद्दों पर चर्चा करने में किया जाना चाहिए..."

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Parliament, Parliament Monsoon Session, UP Cm Yogi Adityanath, Narendra Modi, Rahul Gandhi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com