विज्ञापन

AAP छोड़ बीजेपी में गए राघव चड्ढा को हो गया भारी नुकसान, इंस्टाग्राम पर घटे 11 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स

Raghav Chadha News: 23 अप्रैल तक राघव चड्ढा के इंस्टाग्राम पर करीब 14.6 मिलियन फॉलोअर्स थे, लेकिन 24 अप्रैल को पार्टी छोड़ने की खबर सामने आने के बाद से अब तक 11 लाख से ज्यादा यूजर्स उन्हें अनफॉलो कर चुके हैं.

AAP छोड़ बीजेपी में गए राघव चड्ढा को हो गया भारी नुकसान, इंस्टाग्राम पर घटे 11 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स
raghav chadha news
  • राघव चड्ढा के आम आदमी पार्टी छोड़ने के बाद उनके इंस्टाग्राम फॉलोअर्स में एक लाख से ज्यादा की गिरावट आई है
  • 23 अप्रैल को राघव चड्ढा के इंस्टाग्राम फॉलोअर्स करीब 1460000 थे जो अब 13.5 लाख पर आ गए हैं
  • आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता संजय सिंह ने इन सांसदों के दलबदल को गैरकानूनी करार देते हुए कार्रवाई की मांग की
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:

आम आदमी पार्टी (AAP) से अलग होने के बाद राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा के सोशल मीडिया पर असर साफ दिखने लगा है. इंस्टाग्राम पर उनके फॉलोअर्स में तेज गिरावट दर्ज की जा रही है, जिसे लेकर सियासी गलियारों में चर्चा तेज हो गई है.बताया जा रहा है कि 23 अप्रैल तक राघव चड्ढा के इंस्टाग्राम पर करीब 14.6 मिलियन फॉलोअर्स थे, लेकिन 24 अप्रैल को पार्टी छोड़ने की खबर सामने आने के बाद से अब तक 11 लाख से ज्यादा यूजर्स उन्हें अनफॉलो कर चुके हैं. फिलहाल उनके फॉलोअर्स घटकर करीब 13.5 मिलियन रह गए हैं और यह संख्या लगातार नीचे जा रही है.

संजय सिंह ने कहा- कार्रवाई होनी चाहिए

इस घटनाक्रम के बीच AAP ने बागी सांसदों पर कड़ा रुख अपनाया है.पार्टी के वरिष्ठ नेता संजय सिंह ने आरोप लगाया कि “गैरकानूनी तरीके से हमारे 7 सांसद बीजेपी में शामिल हुए हैं. यह दलबदल कानून के खिलाफ है.” उन्होंने कहा कि कानून स्पष्ट रूप से ऐसी किसी भी टूट को वैधानिक मान्यता नहीं देता और इस मामले में कार्रवाई होनी चाहिए.

Latest and Breaking News on NDTV

सदस्यता रद्द करने की भी मांग होगी 

संजय सिंह ने यह भी कहा कि वह राज्यसभा के सभापति को पत्र लिखकर इन सांसदों की सदस्यता रद्द करने की मांग करेंगे. AAP में इस कथित टूट और उसके बाद सोशल मीडिया पर दिख रहे असर ने राजनीतिक बहस को और गरमा दिया है. 

Latest and Breaking News on NDTV

बता दें कि राघव चड्ढा, संदीप पाठक, अशोक मित्तल ने कल औपचारिक रूप से भाजपा ज्वाइन कर ली. राघव चड्ढा का दावा है कि उनके साथ हरभजन सिंह, स्वाति मालावील, राजिंदर गुप्ता और विक्रमजीत सिंह साहनी भी हैं. हालांकि अभी इन चारों सांसदों ने सामने आकर भाजपा ज्वाइन करने की बात नहीं कही है.

Latest and Breaking News on NDTV

यह भी पढ़ें- 7 सांसदों के एग्जिट ने बढ़ा दी केजरीवाल की टेंशन, लोकसभा सांसदों के साथ पंजाब के विधायकों को बचाए रखना अब बड़ी चुनौती

यह भी पढ़ें-  राघव चड्डा के पार्टी बदलने से BJP को क्या फायदा? यह कदम क्यों है AAP के लिए इतना बड़ा झटका

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com