Rafale-M Fighter Aircraft Deal: 22 अप्रैल को पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत-पाकिस्तान में चल रही तनातनी के बीच राफेल मरीन विमानों की डील हो गई है. यह डील भारत और फ्रांस के बीच 63 हजार करोड़ रुपए की लागत से हुई है. इस डील के तहत फ्रांस भारत को 26 राफेल मरीन विमान देगा. बताया गया कि भारत और फ्रांस ने सोमवार को इंडियन नेवी के लिए लगभग 63,000 करोड़ रुपये की लागत से राफेल लड़ाकू विमानों के 26 नौसैनिक संस्करण खरीदने के वास्ते एक अंतर-सरकारी समझौते पर हस्ताक्षर किए. भारतीय नौसेना की ताकत को और मारक बनाने की दिशा में इस फैसले को काफी अहम बताया जाता है.
भारत और फ्रांस के बीच हुई राफेल मरीन विमान डील की बड़ी बातें
- 26 राफेल मरीन विमानों में से 22 सिंगल सीटर और चार डबल सीटर विमान होंगे.
- इन्हें भारतीय नौसेना की आवश्यकता के अनुसार डिज़ाइन और तैयार किया जाएगा.
- इन विमानों की आपूर्ति 2030 तक पूरी हो जाएगी.
इस समझौते के तहत प्रशिक्षण, सिम्युलेटर, संबंधित उपकरण, और हथियार मुहैया कराए जाएंगे. इस समझौते से देश में स्वदेशी हथियारों के एकीकरण और राफेल फ्यूज़लेज के लिए उत्पादन सुविधाओं की स्थापना भी की जाएगी. साथ ही विमान के इंजन, सेंसर और हथियारों के लिए रखरखाव, मरम्मत और ओवरहाल सुविधाओं की स्थापना के लिए तकनीक के हस्तांतरण की सुविधा भी दी जाएगी.
-
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी -
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit में PM मोदी का राहुल गांधी पर वार, बोले- "कांग्रेस अपने फेल प्रोडक्ट की..." -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
NDTV World Summit में पीएम मोदी ने गिनाईं एशियाड की उपलब्धियां, 'सेपकटकरॉ' का भी किया जिक्र -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...!

राफेल मरीन विमानों के नौसेना के बेड़े में शामिल होने से नौसेना की ताकत कई गुना बढ़ जाएगी. इन लड़ाकू विमानों को आईएनएस विक्रमादित्य और आईएनएस विक्रांत जैसे विमानवाहक पोतों में तैनात किया जाएगा.राफेल उन्नत हथियार प्रणालियों और मिसाइलों से लैस होगा.
INS विक्रांत पर तैनात होंगे राफेल मरीन विमान
डिजिटल माध्यम से आयोजित एक कार्यक्रम में समझौते पर मुहर लगाई गई. भारत विमानवाहक पोत INS विक्रांत पर तैनाती के लिए फ्रांसीसी रक्षा कंपनी दसॉ एविएशन से ये जेट विमान खरीद रहा है. बताया गया कि हस्ताक्षर समारोह में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी मौजूद थे.

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता वाली सुरक्षा मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति (CCS) द्वारा खरीद को मंजूरी दिए जाने के तीन सप्ताह बाद इस बड़े सौदे पर मुहर लगी. डील की शर्तों के अनुसार, अनुबंध पर हस्ताक्षर होने के लगभग 5 वर्ष बाद जेट विमानों की आपूर्ति शुरू होनी होगी.
जुलाई 2023 में लंबे विचार के बाद रक्षा मंत्रालय ने बढ़ाए थे कदम
जुलाई 2023 में रक्षा मंत्रालय ने कई दौर के विचार-विमर्श और मूल्यांकन परीक्षणों के बाद इस बड़े अधिग्रहण के लिए प्रारंभिक मंजूरी दे दी थी. इस सौदे के तहत भारतीय नौसेना को राफेल (मरीन) लड़ाकू विमानों के निर्माता दसॉ एविएशन से हथियार प्रणाली और कलपुर्जे सहित संबंधित सहायक उपकरण भी मिलेंगे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं