- गुरुग्राम पुलिस ने राधिका यादव के पिता दीपक यादव को कोर्ट में पेश कर दो दिन की रिमांड मांगी, लेकिन कोर्ट ने एक दिन की रिमांड दी.
- दीपक यादव ने गुरुग्राम के सुशांत लोक स्थित अपने मकान में अपनी बेटी राधिका यादव की गोली मारकर हत्या कर दी थी.
- राधिका यादव की हत्या की घटना के समय उसकी मां मंजू यादव मकान की पहली मंजिल पर मौजूद थीं.
गुरुग्राम पुलिस ने पूर्व टेनिस खिलाड़ी राधिका यादव के पिता दीपक यादव को आज कोर्ट में पेश किया और कोर्ट से दो दिन की रिमांड मांगी. हालांकि कोर्ट ने पुलिस को दीपक यादव की एक दिन की रिमांड दी है. दीपक यादव ने बृहस्पतिवार को गुरुग्राम के पॉश इलाके सुशांत लोक में स्थित अपने दो मंजिला मकान में बेटी राधिका (25) की गोली मारकर हत्या कर दी थी. बाद में दीपक यादव (49) ने बेटी की हत्या की बात कबूल कर ली, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया था. पुलिस राधिका यादव हत्याकांड के सभी संभावित पहलुओं की जांच कर रही है.
क्या है पूरा मामला
राधिका के चाचा कुलदीप यादव की ओर से दी गई शिकायत के आधार पर दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, घटना के समय राधिका की मां मंजू यादव मकान की पहली मंजिल पर मौजूद थीं. प्राथमिकी में, कुलदीप यादव ने कहा कि दीपक, उनकी पत्नी मंजू और बेटी राधिका सेक्टर 57 स्थित मकान की पहली मंजिल पर जबकि वह (कुलदीप) अपने परिवार के साथ भूतल पर रहते हैं. प्राथमिकी में कहा गया है कि बृहस्पतिवार सुबह लगभग 10:30 बजे, उन्होंने अचानक एक 'तेज आवाज' सुनी और पहली मंजिल पर पहुंचे.
-
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
NDTV World Summit में पीएम मोदी ने गिनाईं एशियाड की उपलब्धियां, 'सेपकटकरॉ' का भी किया जिक्र -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश
कुलदीप ने कहा, 'मैंने अपनी भतीजी राधिका को रसोई में खून से लथपथ देखा और रिवॉल्वर ड्राइंग रूम में मिली. मेरा बेटा पीयूष यादव भी दौड़ता हुआ पहली मंजिल पर पहुंचा. हम दोनों राधिका को उठाकर अपनी कार में सेक्टर 56 में स्थित एशिया मैरिंगो अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.' पुलिस के अनुसार, दीपक ने कम से कम पांच गोलियाँ चलाईं, जिनमें से तीन राधिका की पीठ में लगीं और उसकी मौके पर ही मौत हो गई.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं