विज्ञापन
This Article is From Apr 14, 2012

गुजरात और महाराष्ट्र में भूकंप के झटके

देश के कुछ भाग में शनिवार को दो बार भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। गुजरात के कच्छ इलाके में सुबह के समय लोगों ने भूकंप के झटके महसूस किए। रिक्टर स्केल पर 4.1 तीव्रता वाले इस भूकंप का केंद्र वामना गांव था।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
अहमदाबाद/मुंबई: देश के कुछ भाग में शनिवार को दो बार भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। गुजरात के कच्छ इलाके में सुबह के समय लोगों ने भूकंप के झटके महसूस किए। रिक्टर स्केल पर 4.1 तीव्रता वाले इस भूकंप का केंद्र वामना गांव था।

इसके अलावा मुंबई, पुणे और कोंकण में भी भूकंप के हल्के झटके लगे हैं। महाराष्ट्र में मुंबई सहित बड़े इलाके में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। करीब 11 बजकर 10 मिनट पर ये झटके महसूस किए गए। 10 मिनट के अंदर दो झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.5 मापीं गई।

महाराष्ट्र के रत्नागिरी और सतारा शहर में भी भूकंप के हलके झटके महसूस किए गए। महाराष्ट्र में भूकंप के झटकों के बाद अमिताभ बच्चन ने भी ट्विटर पर प्रतिक्रिया दी। अमिताभ ने ट्विटर पर लिखा कि मुंबई में आए झटकों को उन्होंने महसूस किया। उनके मुताबिक कुछ सेकेंड के लिए उन्होंने दो बार इन झटकों को महसूस किया। हालांकि अभी तक जानमाल की नुकसान की कोई खबर नहीं है।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Earthquake In Gujarat, Maharashtra, गुजरात, महाराष्ट्र में भूकंप
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com