विज्ञापन
This Article is From Oct 20, 2012

पंजाब में पुलिस कर्मचारियों से घरेलू काम कराने के आरोप में आईजी निलंबित

चंडीगढ़: पंजाब सरकार ने भ्रष्टाचार के एक मामले में आईजी (विजिलेंस) एसके अस्थाना को निलंबित कर दिया है। अस्थाना पर आरोप है कि उन्होंने राज्य पुलिस और होमगार्ड के 31 कर्मचारियों को अपने बंगले पर घरेलू काम करने के लिए रखा हुआ था।

इस मामले में हाईकोर्ट में एक जनहित याचिका दायर की गई थी, जिसके बाद राज्य के एक सीनियर आईएएस अधिकारी ने मामले की जांच की। जांच में अस्थाना पर लगे आरोपों को सही पाया गया है।

अस्थाना के निलंबन के अलावा उन यूनिटों की विभागीय जांच के आदेश भी दिए गए हैं, जिन्होंने अस्थाना के घर पर सरकारी कर्मचारियों को काम पर लगाया था। उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल के निर्देश पर अस्थाना के खिलाफ कार्रवाई हुई है। सुखबीर के पास गृह मंत्रालय भी है।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Punjab IG Suspended, Punjab Police, SK Asthana, पंजाब आईजी निलंबित, एसके अस्थाना, पंजाब पुलिस