पंजाब में विधानसभा चुनाव नजदीक है. इस बीच कांग्रेस ने चरणजीत सिंह चन्नी (Charanjit Singh Channi) को मुख्यमंत्री पद का चेहरा घोषित किया है. इस घोषणा के बाद वहां की सियासत गरमाई हुई है. पार्टी सांसद रवनीत सिंह बिट्टू ने शुक्रवार को कहा कि इस बार अगर कांग्रेस पार्टी पंजाब चुनाव में सत्ता में आती है तो पार्टी की ओर से नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Singh Sidhu ) को 'सुपर सीएम' का पद दिया जाएगा.
कांग्रेस नेता ने कहा कि सिद्धू ने चन्नी के आगामी चुनाव के लिए मुख्यमंत्री का चेहरा होने के फैसले का स्वागत किया है. उन्होंने कहा कि पंजाब का हर गरीब गुरुद्वारों और मंदिरों में चन्नी के लिए प्रार्थना कर रहा है. लोग चुनाव के दिन (चरणजीत सिंह) चन्नी को अपने त्योहार की तरह वोट देंगे. इस वजह से बीजेपी और आप आम आदमी पार्टी डरी हुई है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
AAP के CM चेहरे भगवंत मान ने धूरी सीट से भरा नामांकन, कहा- जो समस्या धूरी में, वही पंजाब में
आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने पार्टी की ओर से भगवंत मान को सीएम का चेहरा घोषित किया है. बिट्टू ने आम आदमी पार्टी को आरएसएस की "बी टीम" करार दिया और कहा कि केजरीवाल पंजाब को "विभाजित" करना चाहते हैं.
ये भी देखें-'देवर भगवंत मान को वोट ना दिया तो...': पंजाब चुनाव प्रचार में केजरीवाल की पत्नी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं