विज्ञापन

Punjab: CM मान आज करेंगे 'शुकराना यात्रा' का आगाज, राज्य भर की संगत से करेंगे मुलाकात

Punjab Shukrana Yatra: जागत जोत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार एक्ट अमेंडमेंट 2026 के लागू होने के बाद मुख्यमंत्री भगवंत मान आज 'शुकराना यात्रा' की शुरुआत कर रहे हैं. यात्रा श्री आनंदपुर साहिब से शुरुआत कर, रोपड़, बलाचौर, बंगा, फगवाड़ा से गुजरेगी. वहीं सीएम श्री आनंदपुर साहिब में तख्त श्री केसगढ़ साहिब पर नतमस्तक होकर इसकी शुरुआत करेंगे.

Punjab: CM मान आज करेंगे 'शुकराना यात्रा' का आगाज, राज्य भर की संगत से करेंगे मुलाकात

Shukrana Yatra: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (CM Bhagwant Mann) आज 'शुकराना यात्रा' (Shukrana Yatra) की शुरुआत करेंगे. यह यात्रा नाै मई को सम्पन्न होगी. जागत जोत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार एक्ट अमेंडमेंट 2026 के लागू होने के बाद सीएम मान 'शुकराना यात्रा' की शुरुआत कर रहे हैं. 4 दिन के दौरे के दौरान वो राज्य भर की संगत से मिलेंगे.

इन स्थानों से गुजरेगी 'शुकराना यात्रा'

यात्रा का आगाज सीएम श्री आनंदपुर साहिब में तख्त श्री केसगढ़ साहिब पर नतमस्तक होकर करेंगे. पहला दिन यात्रा श्री आनंदपुर साहिब से शुरुआत कर, रोपड़, बलाचौर, बंगा, फगवाड़ा से गुजरेगी.

वहीं दूसरे दिन जालंधर से होते हुए बाबा बकाला, अमृतसर, तरनतारन, जीरा, फरीदकोट, कोटकपूरा में यात्रा होगी. तीसरे दिन बठिंडा, तख्त श्री दमदमा साहिब तलवंडी साबो, सरदूलगढ़,  मानसा, बरनाला, सुनाम से गुजरेगी. आखिरी नें संगरूर, समाना, पटियाला से होते हुए श्री फतेहगढ़ साहिब में यात्रा संपन्न होगी.

ये भी पढ़ें: पुणे: 9 साल की नातिन से दरिंदगी की कोशिश करने वाला नाना गिरफ्तार, इलाके में भारी तनाव; SRPF तैनात

ये भी पढ़ें: हरदोई: बच्चे की हत्या करने वाला बदमाश मेहनूर एनकाउंटर में ढेर, SOG प्रभारी को लगी गोली, जांच भटकाने के लिए मांगी थी 7 लाख की फिरौती

ये भी पढ़ें:ओडिशा में खौफनाक वारदात: 3 साल की बेटी संग न्याय मांग रही भाभी को देवर ने टांगी से काटा, गर्भ में पल रहा था 4 माह का बच्चा

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com