विज्ञापन
This Article is From Jan 16, 2024

पंजाब CM भगवंत मान को जान से मारने की धमकी, आतंकी पन्नू ने गैंगस्टर्स से कहा-मुझसे संपर्क करो

सीएम भगवंत मान (CM Bhagwant Mann Threaten) के साथ ही DGP गौरव यादव को भी जान से मारने की धमकी दी गई है. उसने 26 जनवरी को मुख्यमंत्री भगवंत मान पर हमला करने के लिए गैंगस्टर को साथ आने को कहा.

पंजाब CM भगवंत मान को जान से मारने की धमकी, आतंकी पन्नू ने गैंगस्टर्स से कहा-मुझसे संपर्क करो
पंजाब के सीएम भगवंत मान को जान से मारने की धमकी.(फाइल फोटो)
नई दिल्ली:

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को जान से मारने की धमकी मिली है. SFJ आतंकवादी पन्नू ने पंजाब के सीएम को जान (Punjab CM Bhagwant Mann Death Threaten) से मारने की धमकी है. सीएम मान के साथ ही DGP गौरव यादव को भी जान से मारने की धमकी दी गई है. उसने 26 जनवरी को मुख्यमंत्री भगवंत मान पर हमला करने के लिए गैंगस्टर को साथ आने को कहा. दरअसल गैंगस्टर्स पर हो रही सख्त कार्रवाई से तिलमिलाए हुए हैं, इसी वजह से सीएम और डीजीपी को जान से मारने की धमकी दी गई है. दरअसल पंजाब पुलिस ने गैंगस्टर्स के ख़िलाफ़  जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई हुई है.

आतंकी पन्नू ने एक वीडियो जारी कर पंजाब के सभी गैंगस्टर्स से उससे संपर्क करने के लिए कहा है, ताकि राज्य को आतंक के दौर में एक बार फिर से धकेला जा सके.आतंकी पन्नू ने गणतंत्र दिवस पर माहौल खराब करने की धमकी दी है. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
CM Bhagwant Mann, Punjab CM Bhagwant Mann, Threaten Call, Terrorist Pannu
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com