- सितंबर में जसवंत सिंह के घर ईडी ने मारा था छापा
- ईडी ने जसवंत के घर से 32 लाख रुपये किए थे बरामद
- AAP ने बीजेपी पर लगाया बदले की राजनीति का आरोप
पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) के एक और विधायक की मुश्किलें बढ़ गई हैं. प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक जसवंत सिंह गज्जण माजरा (Jaswant Singh Gajjan Majra) को गिरफ्तार कर लिया है. AAP विधायक पर 40 करोड़ रुपये के बैंक फ्रॉड का आरोप है. रिपोर्ट के मुताबिक, ईडी ने इस मामले में जसवंत सिंह को 3-4 बार समन भेजा था. लेकिन वह पूछताछ के लिए पेश नहीं हुए थे. सोमवार को ईडी ने गज्जण माजरा को उस हिरासत में लिया, जब वे कार्यकर्ताओं के साथ मीटिंग कर रहे थे. बाद में उनकी गिरफ्तारी की खबर आई. ईडी की टीम उन्हें जालंधर लेकर जा रही है. जसवंत सिंह गज्जण माजरा अमरगढ़ (Amargarh) से विधायक हैं.
इससे पहले पिछले साल सितंबर महीने में ईडी ने जसवंत सिंह गज्जण माजरा के घर छापा मारा था. उनके घर ईडी के अधिकारियों ने करीब 14 घंटे तक छापे की कार्रवाई की था. तब माजरा ने बताया था कि ईडी की टीम उनके घर से 32 लाख रुपये कैश और तीन मोबाइल फोन अपने साथ ले गई. सीबीआई ने भी इस मामले में आप विधायक के ठिकाने पर छापेमारी की थी.
-
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
क्या महादेव ऐप के प्रमोटर ने CM भूपेश बघेल को दिए 508 करोड़ रुपए? ED करेगी जांच
आप विधायक जसवंत सिंह गज्जण माजरा उस समय चर्चा में आए थे, जब उन्होंने कहा था कि वे विधायक के रूप में मिलने वाली तनख्वाह का सिर्फ एक रुपया लेंगे. इस संबंध में उन्होंने एक शपथ पत्र भी दिया था. इसकी खूब चर्चा हुई थी.
सीबीआई ने भी मारा था छापा
मई 2022 में सीबीआई ने 40 करोड़ रुपये से ज्यादा के बैंक धोखाधड़ी मामले में जसवंत सिंह गज्जण माजरा के मालेरकोटला स्थित पैतृक घर सहित 3 स्थानों पर छापे मारे थे. एजेंसी ने दावा किया था कि तलाशी में जसवंत सिंह के घर से 16.57 लाख रुपये कै, फॉरिन करेंसी और आपत्तिजनक बैंक और प्रॉपर्टी के दस्तावेज मिले थे."
"चुनाव में छवि धूमिल करने की कोशिश": 508 करोड़ रुपये लेने के आरोप पर CM भूपेश बघेल
सीबीआई के मुताबिक, जसवंत सिंह गज्जण माजरा और तारा कॉर्पोरेशन लिमिटेड समेत अन्य के खिलाफ मामला पंजाब के लुधियाना में बैंक ऑफ इंडिया की एक ब्रांच की शिकायत के आधार पर दर्ज किया गया था. इस मामले में कई व्यक्तियों, वरिष्ठ अधिकारियों और अन्य लोगों के साथ-साथ अज्ञात लोक सेवकों को भी नामित किया गया है.
इस बीच दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को दिल्ली शराब नीति मामले में 2 नवंबर को ईडी ने पूछताछ के लिए बुलाया था. हालांकि, केजरीवाल पेश नहीं हुए थे. इसके बजाय उन्होंने मध्य प्रदेश में प्रचार करने का विकल्प चुना.
पंजाब: AAP विधायक जसवंत सिंह को ED ने हिरासत में लिया, 40 करोड़ रुपये के बैंक फ्रॉड का आरोप
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं