- पंजाब की कपूरथला जेल के हाई-सिक्योरिटी जोन में ड्रोन से बैन सामान कैदियों तक पहुंचाने का मामला सामने आया
- बीजेपी ने मुख्यमंत्री भगवंत मान और उनकी सरकार पर जेल की सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त होने का आरोप लगाया
- बीजेपी प्रवक्ता ने कहा कि जेल में ड्रोन से नशे, मोबाइल और हथियार की आपूर्ति भी हो सकती है, जो गंभीर समस्या है
पंजाब की कपूरथला जेल में हाई-सिक्योरिटी जोन के भीतर ड्रोन के ज़रिए प्रतिबंधित सामान की आपूर्ति का मामला सामने आया . इस घटना ने जेल प्रशासन और आंतरिक सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. इसे लेकर बीजेपी ने आम आदमी पार्टी सरकार औैर मुख्यमंत्री भगवंत मान पर निशाना साधा है. बीजेपी प्रवक्ता आरपी सिंह ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि पंजाब की कपूरथला जेल की यह घटना केवल चौंकाने वाली नहीं, बल्कि बेहद खतरनाक और अभूतपूर्व है। हाई-सिक्योरिटी जेल के भीतर ड्रोन के ज़रिए प्रतिबंधित सामान की आपूर्ति होना जेल प्रशासन और आंतरिक सुरक्षा व्यवस्था के पूरी तरह ध्वस्त होने का प्रमाण है।
बीजेपी ने भगवंत मान सरकार पर साधा निशाना
बीजेपी प्रवक्ता भगवंत मान ने एक्स पर कहा, "जब सिगरेट, तंबाकू जैसे प्रतिबंधित सामान ड्रोन से कैदियों तक पहुंच सकते हैं, तो नशे, मोबाइल फोन, हथियार या वसूली के उपकरणों की सप्लाई से इनकार करना भोलेपन और गैर-जिम्मेदारी का परिचायक है. हाई-सिक्योरिटी जेलों का उद्देश्य खतरनाक अपराधियों को समाज से अलग रखना होता है. लेकिन आज पंजाब की जेलें सुधार गृह नहीं, बल्कि गैंगस्टरों के लिए कमांड सेंटर बनती जा रही हैं, जहां से अपराधों का संचालन आसानी से किया जा रहा है.
हाई-सिक्योरिटी जेल के भीतर ड्रोन के ज़रिए प्रतिबंधित सामान की आपूर्ति।
— RP Singh National Spokesperson BJP (@rpsinghkhalsa) February 20, 2026
पंजाब की कपूरथला जैल की यह घटना केवल चौंकाने वाली नहीं, बल्कि बेहद ख़तरनाक और अभूतपूर्व है।
हाई-सिक्योरिटी जेल के भीतर ड्रोन के ज़रिए प्रतिबंधित सामान की आपूर्ति होना जेल प्रशासन और आंतरिक सुरक्षा व्यवस्था के… pic.twitter.com/uVXCuIl6Fw
उन्होंने आगे कहा, 'यह साफ दिखाता है कि गैंगस्टरों का राज सिर्फ जेल के बाहर ही नहीं, बल्कि जेल के अंदर भी कायम है. भगवंत मान सरकार कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पूरी तरह विफल साबित हुई है. बड़े-बड़े दावों के बावजूद जमीनी हकीकत बिल्कुल अलग तस्वीर दिखाती है, गैंग हिंसा लगातार बढ़ रही है. नशे का नेटवर्क सक्रिय है. जेलों की सुरक्षा से समझौता हो चुका है. पुलिस का मनोबल गिरा हुआ है. अपराधियों के हौसले बुलंद हैं. जब ड्रोन जैसी तकनीक जेल सुरक्षा को भेद सकती है, तो यह या तो घोर अक्षमता की ओर इशारा करता है या फिर गहरी मिलीभगत की ओर. दोनों ही स्थितियां बेहद चिंताजनक हैं.
सरकार के सामने खड़े किए गंभीर सवाल
बीजेपी ने पंजाब सरकार से कुछ गंभीर सवालों के जवाब मांगे हैं. बीजेपी नेता ने पूछा, 'इन ड्रोन डिलीवरी को किसने अंजाम दिया? इससे पहले यह कितनी बार हो चुका है? सुरक्षा में चूक के लिए जिम्मेदार जेल अधिकारियों के खिलाफ क्या कार्रवाई हुई? बार-बार चेतावनियों के बावजूद अब तक कोई ठोस सुधार क्यों नहीं किया गया?
क्या है मामला?
कपूरथला जेल में ड्रोन के माध्यम से सिगरेट, तंबाकू जैसे प्रतिबंधित सामान कैदियों तक पहुंचाए गए. इस घटना ने जेल की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ा दी है. इस घटना के बाद कई सवाल उठे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं