विज्ञापन

केतन अग्रवाल के परिवार पर टूटा एक और दुख का पहाड़, पोते के जाने का गम नहीं सह पाए, दादा का निधन

Ketan Agarwal Murder Case: केतन अग्रवाल के परिवार पर एक और दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. उनके दादा का हार्ट अटैक से निधन हो गया है. पिछले दिनों वे अपने पोते के मर्डर की खबरों से काफी विचलित थे और उन्होंने कैंडिल मार्च में भी हिस्सा लिया था.

केतन अग्रवाल के परिवार पर टूटा एक और दुख का पहाड़, पोते के जाने का गम नहीं सह पाए, दादा का निधन
  • केतन अग्रवाल के दादा का हार्ट अटैक से निधन हो गया है.
  • केतन के लिए हुए कैंडिल मार्च में लिया था हिस्सा
  • सिया गोयल की सहेली से चैट आई सामने, शादी न होने की बात कही

Pune Lohagarh Murder Case: केतन अग्रवाल मर्डर केस में जांच लगातार आगे बढ़ रही है और रोज इस केस जुड़े नए-नए खुलासे भी हो रहे हैं. इस बीच एक दुखद खबर सामने आई है कि केतन के 71 साल के दादा देवीचंद अग्रवाल का निधन हो गया है.  हाल ही में उन्होंने केतन को इंसाफ दिलाने के लिए आयोजित कैंडिल मार्च में भी हिस्सा लिया था और कहा था कि ये बहुत बड़ा धोखा हुआ. ये अपनों ने ही दिया है, ये बहुत बुरी बात है. उन सबको सजा मिलनी चाहिए. लड़की वालों से हमारे बहुत पुराने संबंध थे, उनको मालूम था फिर भी उन्होंने नहीं रोका. सिया और चेतन को तो फांसी की सजा हो. बता दें कि अग्रवाल परिवार के एक करीबी सदस्य ने इसकी पुष्टि की है कि केतन के दादा देवीचंद अग्रवाल का शनिवार शाम हृदय गति रुकने से निधन हो गया है. वह कुछ दिनों से अस्पताल में भर्ती थे. 

पढ़ें : IPS अरुण बोथरा कौन, जो केतन मर्डर केस में सिया के 'अभद्र इशारे' पर भड़के, पिता बोले-उंगली में लगी चोट

सिया गोयल ने सहेली को लिखा था- ये शादी नहीं होने वाली

उधर, इस मामले में नए खुलासे की बात करें तो आरोपी सिया गोयल द्वारा अपनी सहेली को भेजा गया एक स्नैपचैट सामने आया है, जिसमें उसने लिखा था कि केतन से उसकी शादी नहीं होने वाली. दरअसल, सिया और उसकी सहेली के बीच की बात है. सूत्रों के मुताबिक- इस चैट में सिया अपनी सहेली से उदयपुर में प्रस्तावित शादी के लिए फ्लाइट टिकट बुक करने के लिए आधार कार्ड की कॉपी भेजने को कह रही है. उसमें सिया ने लिखा है कि मुझे अपना आधार कार्ड भेजो ताकि मैं उस शादी के लिए तुम्हारी टिकट बुक कर सकूं जो कभी होने नहीं वाली. 

पुलिस वाले कर रहे हैं जांच

जांचकर्ता इस बात की पड़ताल कर रहे हैं कि ये फ्लाइट बुकिंग हत्या की साजिश पर किसी को शक न होने देने और ये दिखाने की योजना का हिस्सा था कि शादी की तैयारियां जारी हैं. पुलिस ये भी जांच कर रही है कि केतन अग्रवाल की हत्या के बाद जांचकर्ताओं को गुमराह करने के लिए सिया और चेतन की एक बड़ी रणनीति का हिस्सा थी. एक पुलिस अधिकारी ने ये भी बताया कि हम सिया की इस सहेली से पूछताछ करेंगे ताकि ये पता लगाया जा सके कि क्या उसे केतन की हत्या की साजिश की पहले से कोई जानकारी थी. 

पढ़ें : केतन को कैसे मारा? सिया के सामने 18 सवाल, लाई डिटेक्टर टेस्ट खोलेगा 18 जून का राज

सिया के पिता ने बताया उंगली का इशारा नहीं किया

वहीं सिया के पिता प्रवीण गोयल  की बात करें तो उन्होंने कहा है कि सिया और चेतन के रिश्ते के बारे में कोई जानकारी नहीं थी. अगर उन्हें पता होता तो वे शादी के फैसले को लेकर दोबारा विचार करते. उन्होंने कहा कि इस रिश्ते के बारे में मुझे जरा भी भनक नहीं थी.Ndtv से बातचीत में उन्होंने कहा था कि इस मामले में जो भी गुनाहगार हो उसे सख्त सजा मिले. अगर इस मामले में सिया दोषी है तो उसे भी सजा मिलनी चाहिए.साथ ही उन्होंने सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे सिया गोयल के अभद्र इशारे पर भी सफाई दी है. उन्होंने स्पष्टीकरण दिया है कि उनकी बेटी सिया ने मीडिया पर अभद्र इशारा नहीं किया. पुलिस कस्टडी के दौरान जब उसे ले जाया जा रहा था तब कार के दरवाजे से चोट लगने के कारण उसका हाथ उस स्थिति में आ गया, जिसे गलत तरीके से सामने लाया जा रहा है.उधर, केतन के पिता ने भी इस मामले में सख्त प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि अगर उसको शादी नहीं करनी थी तो सीधे हमको बता देती तो हम कैंसिल कर देते. इन लोगों की इतनी क्रूर मानसिकता है. किसी का 26 साल का लड़का इन्होंने अपनी अय्याशी के लिए मार दिया. बता दें कि सिया गोयल (20) और उसके कथित प्रेमी 22 साल के चेतन चौधरी को पिछले महीने केतन अग्रवाल की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. उन दोनों पर आरोप है कि उन्होंने 15 जून को पुणे के लोहागण किले पर केतन को खाई में धक्का देकर उसकी हत्या कर दी.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Pune Murder Case Update, Ketan Agarwal Case, Siya Goyal And Ketan Agarwal, Ketan Agarwal Lohagad Fort Murder
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com