विज्ञापन
This Article is From May 05, 2022

गाजियाबाद: सांप्रदायिक नफरत फैलाने के आरोप में पुजारी पर मामला दर्ज, 5 गिरफ्तार

पुजारी के खिलाफ सांप्रदायिक नफरत फैलाने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई है, जबकि विभिन्न समुदायों के पांच लोगों को हंगामा करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी.

गाजियाबाद: सांप्रदायिक नफरत फैलाने के आरोप में पुजारी पर मामला दर्ज, 5 गिरफ्तार
पुलिस ने कहा कि घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर भी सामने आया.
गाजियाबाद:

एक मंदिर के पुजारी के खिलाफ सांप्रदायिक नफरत फैलाने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई है, जबकि विभिन्न समुदायों के पांच लोगों को हंगामा करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि मधुबन बापू धाम थाना क्षेत्र के सेक्टर-23 में मंगलवार की रात पांच युवक नशे की हालत में कार में सवार थे, तभी कार का ईंधन खत्म हो गया और उन्होंने एक मैकेनिक को एक बोतल में पेट्रोल लाने के लिए बुलाया.

पुलिस ने बताया कि कुछ समय बाद मैकेनिक बिना ईंधन के वहां पहुंचा और कहा कि पेट्रोल पंप के कर्मचारियों ने उसे बोतल में ईंधन देने से इनकार कर दिया, जिस पर कार मालिक जो उसका पुराना परिचित था झगड़ने लगा. मैकेनिक ने अपने समुदाय के कुछ लोगों को बुलाया और दोनों गुटों में तीखी नोकझोंक हुई और एक-दूसरे से हाथापाई शुरू हो गई. पुलिस ने बताया, इस बीच, पुजारी मछेंद्र पुरी भी वहां पहुंचे और एक धार्मिक व्यक्ति के लिए आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया, पुलिस ने कहा कि घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर भी सामने आया.

ये भी पढ़ें: राहुल गांधी के कार्यक्रम को विवि के अनुमति न देने के खिलाफ दायर अर्जी खारिज

पुलिस ने बताया दोनों समूहों ने धार्मिक नारे भी लगाए. पुलिस ने पुजारी पर भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 295-ए के तहत मामला दर्ज किया है, पांच अन्य को हंगामा करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. पुलिस अधीक्षक (शहर-द्वितीय) निपुण अग्रवाल ने कहा कि पुलिस बल को इलाके में तैनात किया गया है.

VIDEO: जोधपुर में 6 मई तक बढ़ाया गया कर्फ्यू, इंटरनेट सेवा भी रहेगी ठप

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
लेखक के बारे में
img
भाषा
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Communal Hatred, FIR Against A Temple Priest, Maduban Bapu Dham Police Station, Objectionable Language
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com