रेल मंत्री पीयूष गोयल की फाइल फोटो.
- रेल मंत्री पीयूष गोयल के लखनऊ कार्यक्रम में बवाल
- रेलकर्मियों ने मंच पर फेंके गमले, लगाए मुर्दाबाद के नारे
- सुरक्षाकर्मियों ने किसी तरह कार्यक्रम स्थल से सुरक्षित बाहर निकाला
नई दिल्ली:
रेल मंत्री पीयूष गोयल(Railway Minister Piyush Goyal) को लखनऊ में रेलकर्मियों का ही भारी विरोध झेलना पड़ा. कर्मचारियों ने उनके सामने ही रेलमंत्री मुर्दाबाद के नारे लगाए. मंच पर गमले फेंकने लगे. यह हाल देख सुरक्षाकर्मियों में हड़कंप मच गया तो वे सुरक्षा घेरा बनाकर मंत्री को मंच से बाहर ले जाने की कोशिश करने लगे. कुछ कर्मचारी तो इस दौरान हाथापाई की नौबत पर भी उतर गए और उनकी फ्लीट के आगे कूद भी गए. जबर्दस्त हंगामे की स्थिति रही. किसी तरह से सुरक्षाकर्मी उन्हें आक्रोशित रेलकर्मियों के बीच से निकालकर वाहन तक लेकर जाने में सफल रहे. कार्यक्रम स्थल से सीधे रेल मंत्री का काफिला लखनऊ स्थित अमौसी एयरपोर्ट पहुंचे. दरअसल, कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत कर रहे रेल मंत्री के सामने नई भर्तियों वाले प्रशिक्षु कर्मचारी लंबित मांगों का मुद्दा उठा रहे थे. इस पर रेल मंत्री ने आश्वसान दिया मगर इससे कर्मी असंतुष्ट नहीं हुए. यह देखकर रेल मंत्री पीयूष गोयल ने कर्मचारी यूनियन पर नौजवान कर्मियों को भड़काने का आरोप लगा दिया.
कर्मचारी नेता के खिलाफ कुछ टिप्पणी कर दी. उन्होंने ऑल इंडिया नेशनल फ़ीडरेशन के महामंत्री शिव गोपाल मिश्रा के खिलाफ टिप्पणी की तो कर्मचारी भड़क उठे और उन्होंने हंगामा खड़ा कर दिया. रेलमंत्री के सामने ही मुर्दाबाद के नारे लगाने लगे. मामले की नजाकत को भांपते हुए आरपीएफ और यूपी पुलिस उन्हें किसी तरह सुरक्षा घेरे में लेकर सुरक्षित वाहन तक लेकर पहुंची. जिसके बाद पीयूष गोयल दिल्ली जाने के लिए लखनऊ स्थित अमौसी हवाई अड्डे की ओर रवाना हो गए. कहा जा रहा है कि रेल मंत्री ने कर्मचारी नेता शिवगोपाल मिश्रा पर रेलवे में अप्रेंटिस कर चुके युवाओं को भड़काने का आरोप लगाया. लखनऊ के रेलवे स्टेडियम में आयोजित एनआरएमयू की 70 वें अधिवेशन में रेल मंत्री पीयूष गोयल के भाषण के बाद असंतुष्ट प्रशिक्षु कर्मियों ने नारे लगाने शुरू किए.

पीयूष गोयल नार्दर्न रेलवे मेन्स यूनियन के 70वें वार्षिक अधिवेशन में बतौर मुख्य अतिथि आये थे. उन्होंने रेल कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि रेलकर्मियों की विभिन्न मांगों पर सरकार पूरी संवेदनशीलता से विचार कर रही है. उन्होंने इसके साथ ही नेशनल पेंशन स्कीम (एनपीएस) और अप्रेंटिस को लेकर दिक्कतों का हवाला दिया. कहा कि रेल कर्मियों की प्राथमिकता में यात्रियों की सुरक्षा और रेलवे को अत्याधुनिक बनाना होना चाहिए. भाषण समाप्त होते ही अधिवेशन में मौजूद रेलकर्मी, विशेषकर अप्रेंटिस भड़क गये और उन्होंने रेल मंत्री के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी. उनका कहना था कि एनपीएस और अप्रेंटिस सहित विभिन्न मुददों पर रेलमंत्री का जवाब संतोषजनक नहीं है.इसके बाद रेलकर्मियों ने नारेबाजी करते हुए गोयल का घेराव कर लिया. अफरातफरी के बीच सुरक्षाकर्मी किसी तरह उन्हें भीड़ से निकालकर सुरक्षित उनके वाहन तक ले गये.इसके बाद गोयल नयी दिल्ली जाने के लिए अमौसी हवाई अड्डे की तरफ रवाना हो गए. (इनपुट भाषा से भी)
देखें वीडियो- रेल मंत्री पीयूष गोयल के कार्यक्रम में हुआ जबर्दस्त हंगमा

रेल मंत्री पीयूष गोयल के लखनऊ वाले कार्यक्रम में हंगामा करते रेलवे कर्मचारी.

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Piyush Goyal, Piyush Goyal In Lucknow, Railway Minister Piyush Goyal, Protests Against Piyush Goyal