विज्ञापन
This Article is From Jul 09, 2012

शिमला में प्रियंका का आशियाना मुश्किल में

शिमला स्थित प्रियंका गांधी के आशियाने को बनाने में मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। प्रदेश सरकार ने इस भूमि पर नियमों के उल्लंघन पर जांच के संकेत दिए ही थे कि अब हिमाचल प्रदेश हाई कोर्ट में धारा 118 के उल्लंघन में याचिका दायर की गई है।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
शिमला: शिमला स्थित प्रियंका गांधी के आशियाने को बनाने में मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं।

प्रदेश सरकार ने इस भूमि पर नियमों के उल्लंघन पर जांच के संकेत दिए ही थे कि अब हिमाचल प्रदेश हाई कोर्ट में धारा 118 के उल्लंघन में याचिका दायर की गई है।

इसमें प्रियंका गांधी को भी प्रतिवादी बनाया गया है। याचिकाकर्ता की दलील है कि प्रभावशाली लोगों को तीन से 15 दिन में अनुमति मिल जाती है जबकि आम जन को इसमें सालों लग जाते हैं।

सोमवार को इस मामले में कोर्ट में सुनवाई हुई लेकिन मामला मंगलवार तक के लिए टाल दिया गया है। अब इस मामले में सुनवाई प्रदेश उच्च नयायालय में होगी।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
शिमला, Priyanka Gandhi, प्रियंका गांधी, आशियाना
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com