कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) वाड्रा ने सोमवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) से अपने बयान का आधार बताने को कहा जिसमें उन्होंने कथित तौर पर दावा किया था कि बड़ी संख्या में दूसरे राज्यों से आ रहे कामगार कोरोना वायरस से संक्रमित हैं कांग्रेस नेता ने अपने ट्विटर हैंडल से मुख्यमंत्री के बयान का वीडियो क्लिप भी साझा किया है. प्रियंका गांधी वाड्रा द्वारा अपलोड वीडियो क्लिप में योगी आदित्यनाथ यह कहते हुए सुनाई दे रहे हैं कि मुंबई से लौट रहे प्रवासी कामगार कोरोना वायरस से संक्रमित हैं.
कांग्रेस महासचिव ने कहा, 'उप्र के मुख्यमंत्रीजी का ये बयान सुना. सरकार के आंकड़ों के अनुसार लगभग 25 लाख लोग यूपी वापस आ चुके हैं. मुख्यमंत्री जी के बयान के आधार पर इनमें से महाराष्ट्र से लौटे हुए 75 प्रतिशत, दिल्ली से लौटे हुए 50 प्रतिशत और अन्य प्रदेशों से लौटे 25 प्रतिशत लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हैं.'
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
वीडियो में योगी आदित्यनाथ कह रहे हैं, ‘‘यह हमारे लिए चुनौती है और हमारी टीम मजबूती से इसका मुकाबला कर रही है. पूरे राज्य में 75 हजार स्वाथ्य टीम काम कर रही है. जांच, परीक्षण और इलाज की वजह से हम काफी हद तक कोविड-19 को नियंत्रित करने में कामयाब हुए हैं.'
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर हमला करते हुए कांग्रेस महासचिव ने ट्वीट किया, 'क्या मुख्यमंत्री जी का मतलब है कि उत्तरप्रदेश में 10 लाख से अधिक लोग कोरोना से संक्रमित हैं? मगर उनकी सरकार के आंकड़े तो संक्रमण की संख्या 6228 बता रहे हैं. उनके द्वारा बताए गए संक्रमण के आंकड़े का आधार क्या है? लौटे हुए प्रवासियों में संक्रमण का ये प्रतिशत आया कहां से.'
उन्होंने ट्वीट किया, 'और यदि ऐसा है तो इतने कम जांच क्यों हो रहे हैं? या ये आंकड़े उप्र सरकार के अन्य आंकड़ों की तरह ही अप्रमाणित और गैर ज़िम्मेदार हैं?' प्रियंका ने सीधा सवाल करते हुए ट्वीट किया, 'अगर मुख्यमंत्री जी के बयान में सच्चाई है तो सरकार पूरी पारदर्शिता के साथ जांच संक्रमण के डेटा और अन्य तैयारियों को जनता से साझा करे.'
(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं