फाइल फोटो
नई दिल्ली:
खबर है कि प्रियंका गांधी कांग्रेस के चुनाव प्रचार की कमान संभाल सकती हैं। यह सवाल इसलिए उठ रहा है कि प्रियंका गांधी ने आज कांग्रेस के बड़े नेताओं के साथ बैठक की।
यह बैठक राहुल गांधी के घर 12 तुगलक रोड पर हुई। इसमें अहमद पटेल, जनार्दन द्विवेदी, मधुसूदन मिस्त्री, अजय माकन और जयराम रमेश मौजूद थे। मगर अहम बात यह है कि बैठक के वक्त राहुल गांधी अपने घर पर मौजूद नहीं थे।
इसी से राजनीति के जानकार यह भी अंदाजा लगा रहे हैं कि प्रियंका चुनाव अभियान का जिम्मा संभाल सकती हैं।
लेखक के बारे में
From NDTV India
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
प्रियंका गांधी, राहुल गांधी, कांग्रेस की बैठक, पीएम उम्मीदवार, Priyanka Gandhi, Sonia Gandhi, Rahul Gandhi