प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 20 से 25 जून तक अमेरिका और मिस्र की यात्रा करेंगे, विदेश मंत्रालय ने ये जानकारी दी है. पीएम मोदी अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन और प्रथम महिला जिल बाइडन के निमंत्रण पर 21 से 24 जून तक अमेरिका की यात्रा करने वाले हैं. वे 22 जून को मोदी के लिए राजकीय भोज की मेजबानी करेंगे. इस यात्रा के दौरान मोदी 22 जून को अमेरिकी कांग्रेस के संयुक्त सत्र को भी संबोधित करेंगे.
मंत्रालय ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन के साथ अपनी उच्च स्तरीय वार्ता के क्रम को आगे बढ़ाते हुए 22 जून को वाशिंगटन में उनसे मुलाकात करेंगे. उसने बताया कि इस यात्रा के दौरान अमेरिका के राष्ट्रपति बाइडन और प्रथम महिला जिल बाइडन 22 जून की शाम को प्रधानमंत्री मोदी के सम्मान में राजकीय रात्रिभोज की मेजबानी करेंगे.
-
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ का बड़ा खुलासा -
इस साल के अंत तक भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम बालेन शाह, नेपाल के वित्तमंत्री डॉ स्वर्णिम वाग्ले ने दी जानकारी -
NDTV World Summit | 'AI का डर समझिए, लेकिन...' तकनीक पर BAPS के Brahmavihari Swamiji की बड़ी बात -
पारंपरिक सेना, टैंक और बंकर सब बेकार! NDTV World Summit में पूर्व CIA चीफ का दावा- AI बना देगा युद्ध -
"डर है कहीं इंसान मशीनों की तरह न सोचने लगें", NDTV World Summit में BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी -
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit में PM मोदी का राहुल गांधी पर वार, बोले- "कांग्रेस अपने फेल प्रोडक्ट की..." -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान

मंत्रालय ने यात्रा कार्यक्रम के बारे में बताया कि प्रधानमंत्री मोदी 21 जून को न्यूयॉर्क स्थित संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह की अगुवाई करेंगे. उसने बताया कि मोदी 22 जून को अमेरिकी कांग्रेस की संयुक्त बैठक को संबोधित करेंगे तथा इसके एक दिन बाद यानी 23 जून को अमेरिका की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस और विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन उनके सम्मान में दोपहर भोज की मेजबानी करेंगे.
पीएम मोदी का शेड्यूल
- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 20 से 25 जून तक अमेरिका और मिस्र की यात्रा करेंगे.
- प्रधानमंत्री मोदी 21 जून को न्यूयॉर्क स्थित संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह की अगुवाई करेंगे.
- प्रधानमंत्री मोदी अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन के साथ अपनी उच्च स्तरीय वार्ता के क्रम को आगे बढ़ाते हुए 22 जून को वाशिंगटन में उनसे मुलाकात करेंगे.
- अमेरिका के राष्ट्रपति बाइडन और प्रथम महिला जिल बाइडेन 22 जून की शाम को प्रधानमंत्री मोदी के सम्मान में राजकीय रात्रिभोज की मेजबानी करेंगे.
- प्रधानमंत्री मोदी 22 जून को अमेरिकी कांग्रेस की संयुक्त बैठक को संबोधित करेंगे.
- अमेरिका की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस और विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन 23 जून को प्रधानमंत्री मोदी के सम्मान में दोपहर भोज की मेजबानी करेंगे.
- प्रधानमंत्री मोदी वाशिंगटन में प्रमुख कंपनियों के सीईओ, पेशेवरों, अन्य हितधारकों के साथ बातचीत करेंगे.
मंत्रालय ने बताया कि इस यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी वाशिंगटन में कई प्रमुख कंपनियों के मुख्य कार्यकारी अधिकारियों (सीईओ) , पेशेवरों और अन्य हितधारकों के साथ भी बातचीत करेंगे. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 21 जून को नौवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर यहां पहली बार संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में योग सत्र का नेतृत्व करेंगे. अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का लक्ष्य योगाभ्यास के अनेक लाभ के बारे में दुनियाभर में जागरुकता फैलाना है. योग के लाभ को देखते हुए दिसंबर, 2014 में संयुक्त राष्ट्र ने 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की थी.
ये भी पढ़ें :-
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं