विज्ञापन
This Article is From Jun 24, 2022

VIDEO: द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाए जाने से गदगद दिखे शिवराज सिंह चौहान, अनोखे अंदाज में मनाया जश्न

एनडीए की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू आज अपना नामांकन दाखिल करने वाली हैं और इस समय दिल्ली में हैं. दिल्ली के हवाई अड्डे पर मुर्मू के आगमन के लिए भाजपा नेता मौजूद थे. जिन्होंने उनका स्वागत किया था.

VIDEO: द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाए जाने से गदगद दिखे शिवराज सिंह चौहान, अनोखे अंदाज में मनाया जश्न
वर्तमान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का कार्यकाल 24 जुलाई को समाप्त हो रहा है.
भोपाल:

भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में द्रौपदी मुर्मू को एनडीए के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के रूप में चुनने पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने खुशी जताई और नृत्य किया. खास बात ये रही कि मुख्यमंत्री ने आदिवासी पोशाक में नृत्य किया. उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि आदरणीय श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी को राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार बनाने पर प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी एवं राष्ट्रीय नेतृत्व के आभार कार्यक्रम से पूर्व जनजातीय भाई-बहनों के साथ उनके अद्वितीय लोक नृत्य एवं संगीत का साथी श्री @vdsharmabjp जी के साथ आनंद लिया.

बता दें कि एनडीए की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू आज अपना नामांकन दाखिल करने वाली हैं और इस समय दिल्ली में हैं. दिल्ली के हवाई अड्डे पर मुर्मू के आगमन के लिए भाजपा नेता मौजूद थे. जिन्होंने उनका स्वागत किया था.

ये भी पढ़ें- अगर पब्लिक प्लेस पर नहीं हुआ है जातिसूचक दुर्व्यवहार तो SC/ST एक्ट के तहत केस नहीं : हाईकोर्ट

नई दिल्ली में भाजपा संसदीय बोर्ड की बैठक के बाद मीडिया को जानकारी देते हुए, पार्टी प्रमुख जेपी नड्डा ने 21 जून को घोषणा की थी कि झारखंड की पूर्व राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति चुनाव के लिए भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए की उम्मीदवार होंगी. पार्टी प्रमुख जेपी नड्डा ने कहा था कि, पहली बार, एक महिला आदिवासी उम्मीदवार को वरीयता दी गई है. भाजपा संसदीय बोर्ड ने राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के लिए 20 नामों पर चर्चा की और पूर्वी भारत के किसी आदिवासी और महिला को चुनने का फैसला किया गया.

गौरतलब है कि राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव 18 जुलाई को होंगे. वे झारखंड की पहली महिला राज्यपाल हैं. उन्होंने 2015 से 2021 तक झारखंड की राज्यपाल के रूप में कार्य किया. वर्तमान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का कार्यकाल 24 जुलाई को समाप्त हो रहा है.

VIDEO: राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू दिल्ली पहुंची

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे: