आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने आज कहा कि, ''नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार परवेश वर्मा जॉब कैंप लगा रहे हैं, खुलेआम पैसे बांट रहे हैं... ये चीजें चुनाव आयोग के नियमों और विनियमों के तहत भ्रष्ट आचरण के अंतर्गत आती हैं. प्रवेश वर्मा को चुनाव लड़ने से रोका जाना चाहिए और उनके घर पर छापा मारकर पता लगाया जाना चाहिए कि उनके घर में कितना पैसा है."
अरविंद केजरीवाल सहित आम आदमी पार्टी के नेताओं ने आज शाम को चुनाव आयोग के अधिकारियों से मुलाकात की. उन्होंने आयोग से परवेश वर्मा की शिकायत की और उनके घर पर रेड करने, उन्हें चुनाव लड़ने से रोकने की बात कही. परवेश वर्मा नई दिल्ली विधानसभा सीट से बीजेपी के उम्मीदवार हैं.
-
AI से नहीं खत्म होंगी नौकरियां! टेक दिग्गज Andrew Ng ने बताया क्यों बेवजह है ‘Job Apocalypse’ का डर -
राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस... निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया नया फॉर्मूला -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: अप्रेजल और शादी के जिक्र पर क्या बोले निखिल कामत? -
AI नहीं खा सकता आपकी नौकरी, बस करना होगा ये काम, टेक दिग्गज Andrew Ng ने किया दावा -
NDTV World Summit 2026: भारत की Growth Story पर निखिल कामत का नजरिया, AI को लेकर क्या दी चेतावनी? -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: क्या AI इस जमाने का असुर है? स्वामी सर्वप्रियानं ने क्या कहा? -
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस -
कार की सर्विस समय पर कराते हैं, शरीर की क्यों नहीं? लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी की काम की सलाह -
क्या AI इस जमाने का असुर है? न्यू यॉर्क वेदांत सोसाइटी के रेजिडेंट मिनिस्टर स्वामी सर्वप्रियानंद ने दिया जवाब -
'खुशनसीब हूं कि भारत में पैदा हुई, जहां मस्जिद और मंदिर एक साथ मौजूद हैं', NDTV वर्ल्ड समिट 2026 में मोहिनी डे
केजरीवाल ने कहा कि, "नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र में 15 दिसंबर से 7 जनवरी तक 22 दिनों में वोट रद्द करने के लिए 5,500 आवेदन आए हैं... ये आवेदन फर्जी हैं... जब अधिकारियों ने मामले का संज्ञान लिया और जिन लोगों के नाम पर वोट रद्द करने के आवेदन दिए गए थे, उन्हें बुलाया गया तो उन्होंने कहा कि उनके नाम पर फर्जी आवेदन दिए गए हैं. बहुत बड़ा घोटाला चल रहा है... पिछले 15 दिनों में नए वोट के लिए 13,000 आवेदन आए हैं. दूसरे राज्यों से लोगों को लाकर फर्जी वोट बनाए जा रहे हैं.
अरविंद केजरीवाल ने कहा, "...नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र के स्थानीय चुनाव अधिकारी ने भाजपा के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है. वह भाजपा के सभी गलत कामों में मदद कर रहे हैं...ईसीआई ने हमें आश्वासन दिया है कि वे इन सभी कामों को नहीं होने देंगे और सख्त कार्रवाई की जाएगी...स्थानीय डीईओ और ईआरओ को निलंबित किया जाना चाहिए."
सिर्फ नई दिल्ली सीट से चुनाव लड़ेंगे अरविंद केजरीवाल
नई दिल्ली से हार जाने के डर से एक अन्य सीट से भी दिल्ली विधानसभा चुनाव लड़ने के भाजपा नेताओं के दावे को खारिज करते हुए आम आदमी पार्टी (आप) के प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने कहा कि वह मात्र एक सीट से चुनाव लड़ेंगे. केजरीवाल ने यह भी कहा कि विधानसभा चुनाव ‘इंडिया' गठबंधन का मामला नहीं है, क्योंकि दिल्ली में आम आदमी पार्टी (आप) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बीच सीधा मुकाबला है.
नई दिल्ली से 2013 से तीन बार के वर्तमान विधायक केजरीवाल का इस बार इस सीट पर दिल्ली के दो पूर्व मुख्यमंत्रियों के बेटों के साथ कड़ा त्रिकोणीय मुकाबला है. भाजपा ने पूर्व मुख्यमंत्री साहिब सिंह वर्मा के बेटे परवेश वर्मा को चुनाव मैदान में उतारा है जबकि कांग्रेस ने पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के पुत्र संदीप दीक्षित को टिकट दिया है.
केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ‘‘मैं बस एक ही सीट से चुनाव लड़ रहा हूं.'' उनसे भाजपा के इस दावे के बारे में पूछा गया था कि वे नई दिल्ली से हार के डर से दूसरी सीट से भी चुनाव लड़ने जा रहे हैं.
'आप' नेता का स्पष्टीकरण भाजपा के आईटी प्रकोष्ठ के प्रमुख अमित मालवीय द्वारा ‘एक्स' पर किये गए एक पोस्ट के बाद आया है. मालवीय ने लिखा था कि नई दिल्ली से अपनी आसन्न हार के डर से केजरीवाल अपने निर्वाचन क्षेत्र की मतदाता सूची के बारे में ‘निराधार आरोप' लगा रहे हैं और दो सीट से चुनाव लड़ने की ‘बात' कर रहे हैं.
परवेश वर्मा ने केजरीवाल पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया
इससे पहले नई दिल्ली विधानसभा सीट से भाजपा के उम्मीदवार परवेश वर्मा ने दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर तीखा हमला बोला और उन पर भ्रष्टाचार और पाखंड करने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि 2013 और 2025 के केजरीवाल बिल्कुल अलग हैं. समाचार एजेंसी आईएएनएस से बात करते हुए वर्मा ने केजरीवाल की आलोचना की कि जब वे दिल्ली के मुख्यमंत्री थे, तब उन्होंने फ्लैगस्टाफ रोड पर मुख्यमंत्री के आधिकारिक आवास को आलीशान 'शीश महल' में बदलने के लिए कथित तौर पर सार्वजनिक धन का दुरुपयोग किया था.
परवेश वर्मा ने दावा किया, "अब पूरा शहर सच्चाई जानता है. यहां तक कि बच्चे भी कह रहे हैं कि अरविंद केजरीवाल ने भ्रष्टाचार किया है और महल बनवाया है. उन्होंने कभी वादा किया था कि वे सरकारी कारों या बंगलों का इस्तेमाल नहीं करेंगे, लेकिन आज 2013 के केजरीवाल और 2025 के केजरीवाल बिल्कुल अलग हैं."
कोविड-19 महामारी के दौरान केजरीवाल के कार्यों की आलोचना करते हुए वर्मा ने कहा, "जब दिल्ली में हजारों लोग मर रहे थे, तब मुख्यमंत्री के आधिकारिक आवास पर भव्य महल का निर्माण कार्य चल रहा था. मैंने पीडब्ल्यूडी सचिव को पत्र लिखकर इसका निरीक्षण करने की अनुमति मांगी है और स्थानीय लोगों को साथ लेकर जाऊंगा, ताकि वे देख सकें कि जनता का पैसा कैसे खर्च किया गया."
दिल्ली में विधानसभा की 70 सीटें हैं. विधानसभा चुनाव के तहत पांच फरवरी को मतदान होगा और मतगणना आठ फरवरी को होगी.
(इनपुट एजेंसियों से)
यह भी पढ़ें -
इंडिया गठबंधन ने कांग्रेस को दिल्ली में अकेला छोड़ा, राहुल को अब अपने ही दे रहे नसीहत
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं