विज्ञापन
This Article is From Mar 15, 2018

प्रवीण तोगड़िया ने मोदी को लिखा पत्र, कहा- सत्ता की ताकत में मत बहिए

तोगड़िया ने कहा कि उनकी और मोदी की पिछले 12 साल से मुलाकात या बातचीत नहीं हुई है लेकिन वह अयोध्या में भव्य राम मंदिर के निर्माण सहित हिंदुओं से किए गए वादों को पूरा करने के लिए अपने‘ मोटा भाई( बड़े भाई) से भेंट करना चाहेंगे

Also Read in
प्रवीण तोगड़िया ने मोदी को लिखा पत्र, कहा- सत्ता की ताकत में मत बहिए
प्रवीण तोग़ड़िया की फाइल फोटो
नई दिल्ली: विश्व हिन्दू परिषद के नेता प्रवीण तोगड़िया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर एक बड़ा बयान दिया है. तोगड़िया ने कहा कि मोदी को सत्ता की ताकत में नहीं बहना चाहिए और अपने द्वारा किए गए वादों को पूरा करने के लिए काम करना चाहिए. उन्होंने यह बात पीएम को पत्र लिखकर कही है. अपने पत्र में तोगड़िया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपने वादों को पूरा करने, खासकर अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण और समान नागरिक संहिता लागू करने की मांग की है.  उन्होंने लिखा कि चुनाव जीतना आंकड़ों, मतदाता सूची और ईवीएम का खेल है, लेकिन वादे पूरे कर प्रजा अनुकूल नेता बना जाता है .  समय समय पर देश के गुजरात के और आप के भी जीवन में जो भी प्रश्न उपस्थित होते गए, हम दोनों ने साथ रहकर बहुत काम किया.  हमारे घर, कार्यालय में आप का आना, साथ में भोजन चाय... ठहाके लगाकर हंसना, मुझे विश्वास है आप कुछ भी नहीं भूले होंगे.

यह भी पढ़ें: प्रवीण तोगड़िया कैसे बने कैंसर सर्जन से कद्दावर नेता, जानिए

उन्होंने आगे लिखा कि सत्ता मिलने के साथ आपने हमसे और मूल विचारधारा से ही दूरी बना ली है. फिर भी हमारे दिल में आज भी वही संवाद की उम्मीद है और इसलिए इस पत्र में दिए गए मुद्दों पर आपसे संवाद करने के लिए मिलना चाहता हूं और आप समय जल्द देंगे ऐसा विश्वास है. अपना पत्र साझा करने के बाद संवाददाताओं से बात करते हुए तोगड़िया ने कहा कि उनकी और मोदी की पिछले 12 साल से मुलाकात या बातचीत नहीं हुई है लेकिन वह अयोध्या में भव्य राम मंदिर के निर्माण सहित हिंदुओं से किए गए वादों को पूरा करने के लिए अपने‘ मोटा भाई( बड़े भाई) से भेंट करना चाहेंगे.  (इनपुट भाषा से) 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Praveen Togadia
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com