- प्रशांत किशोर ने बिहार चुनाव 2025 के लिए पटना के पास नया चुनावी कैंप बिहार नवनिर्माण आश्रम बनाया है
- इस आश्रम में चार बड़े डोम और 40-50 मिट्टी के घर बन रहे हैं जहां कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा
- आश्रम में 500 से 600 लोगों के बैठने की व्यवस्था और कैफेटेरिया भी बनाया जा रहा है जो 18 कट्ठे में फैला है
बिहार चुनाव 2025 में खाता भी न खोल पाने वाली जनसुराज पार्टी के सर्वेसर्वा प्रशांत किशोर एक नई रणनीति बनाने में लग गए हैं. प्रशांत ने पटना से करीब 45 किलोमीटर दूर अपना नया ठिकाना बनाया है. अब वे पूर्व सांसद उदय सिंह के घर से निकल कर जनसुराज के नए कैंप में रह रहे हैं. इसे उन्होंने बिहार नवनिर्माण आश्रम नाम दिया है. अभी ये फिलहाल बन रहा है और इसे बनने में ही 3-4 महीने का वक्त लगेगा. प्रशांत किशोर का प्लान है कि अगले बिहार चुनाव तक सारी चुनावी रणनीतियां यहीं बनेंगी.
इस नए आश्रम में क्या-क्या है?
IT पटना के पास बन रहे इस कैंप को पूरी तरह से तैयार होने में करीब 3 से 4 महीने का वक्त लगेगा.पार्टी की मीटिंग यहीं होगी, 4 बड़े डोम बनाए जा रहे हैं जहां कार्यकर्ताओं को ट्रेनिंग दी जाएगी. 1 लाख कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण देने का टारगेट है. पहले फेज में 40-50 मड हाउस बनाए जा रहे हैं. 18 कट्ठे में कैफेटेरिया बनाया जा रहा है. 500 से 600 लोगों के एक साथ बैठने की व्यवस्था की जा रही है. विधानसभा चुनाव में मिली शिकस्त के बाद प्रशांत किशोर अगले चुनाव की तैयारी में जुटे हैं. इसका केंद्र यही आश्रम होगा.
पहले भी प्रशांत किशोर ने बनाया था कैंप
प्रशांत किशोर ने इस तरह का कैंप बनाने की कोशिश पिछले साल भी की थी.उन्होंने पटना के मरीन ड्राइव के किनारे LCT घाट के पास एक कैंप बना रहे थे.तब प्रशासन ने इस पर रोक लगा दी थी.प्रशासन का कहना था कि प्रशांत ने इसकी अनुमति नहीं ली है इसलिए अब जनसुराज ने अम्हरा में अपना कैंप लगाया है.हालांकि पार्टी से जुड़े कई नेता यह कह रहे हैं कि अभी शेखपुरा हाउस में उनका आना-जाना रहेगा, लेकिन वे ज्यादातर समय कैंप में ही देंगे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं