विज्ञापन
This Article is From Aug 31, 2020

पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की तबीयत हुई और खराब, फेफड़ों में संक्रमण की वजह से सेप्टिक शॉक की स्थिति में - सेना अस्पताल

देश के पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी (Pranab Mukherjee) की तबीयत और बिगड़ गई है. वह दिल्ली स्थित सेना के अस्पताल में भर्ती हैं.

Also Read in
पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की तबीयत हुई और खराब, फेफड़ों में संक्रमण की वजह से सेप्टिक शॉक की स्थिति में - सेना अस्पताल
प्रणब मुखर्जी सेना के अस्पताल में भर्ती हैं. (फाइल फोटो)
नई दिल्ली:

देश के पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी (Pranab Mukherjee) की तबीयत और बिगड़ गई है. वह दिल्ली स्थित सेना के अस्पताल में भर्ती हैं. अस्पताल की ओर से बताया गया है कि फेफड़ों में संक्रमण की वजह से सेप्टिक शॉक की स्थिति पैदा हो गई है. प्रणब मुखर्जी की इस महीने ब्रेन सर्जरी हुई थी, जिसके बाद से वह कोमा में हैं.

आर्मी रिसर्च एंड रेफरल हॉस्पिटल की ओर से आज जारी किए गए बयान में बताया गया है कि बीते दिन से प्रणब मुखर्जी के स्वास्थ्य में गिरावट देखी जा रही है. फेफड़ों में इंफेक्शन की वजह से सेप्टिक शॉक में हैं. डॉक्टरों की एक स्पेशल टीम उनके इलाज में जुटी है. वह अभी भी कोमा में हैं और उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है.

पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की सेहत में कोई सुधार नहीं, अभी भी वेंटिलेटर पर : आर्मी अस्पताल

बता दें कि बीते दिनों पूर्व राष्ट्रपति की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें सेना के अस्पताल में भर्ती कराया गया था. अस्पताल में भर्ती के दौरान की गई जांच में उनके कोरोनावायरस (Coronavirus) से संक्रमित होने की भी पुष्टि हुई थी. बाद में उनके फेफड़े में संक्रमण हो गया. अस्पताल की ओर से बताया गया था कि उनके गुर्दे भी ठीक से काम नहीं कर रहे हैं. गौरतलब है कि प्रणब मुखर्जी साल 2012 से 2017 तक देश के 13वें राष्ट्रपति रहे थे.

VIDEO: पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की हालत नाजुक

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Pranab Mukherjee, Army Hospital, Coronavirus, Pranab Mukherjee Health
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com