विज्ञापन
This Article is From Nov 23, 2017

अभिनेता प्रकाश राज ने 'ट्रोल' करने पर भाजपा सांसद को कानूनी नोटिस भेजा

राष्ट्रीय पुरस्कार जीत चुके प्रकाश राज ने कहा कि सिम्हा ने अगर 10 दिन के भीतर माफी नहीं मांगी तो वह उन्हें अदालत में घसीटेंगे.

अभिनेता प्रकाश राज ने 'ट्रोल' करने पर भाजपा सांसद को कानूनी नोटिस भेजा
फिल्म अभिनेता प्रकाश राज. (फाइल फोटो)
  • राज ने कहा- 'जिन लोगों के पास सत्ता है वह बेशर्मी से ट्रोल कर रहे हैं
  • उन्होंने 10 दिन में माफी नहीं मांगने पर कोर्ट में घसीटने की चेतावनी दी
  • माफी नहीं मांगने पर आपराधिक मामला दर्ज करवाएंगे प्रकाश राज
बेंगलुरु: फिल्म अभिनेता प्रकाश राज ने कहा कि उन्होंने भाजपा सांसद प्रताप सिम्हा को उन्हें सोशल मीडिया पर 'ट्रोल' करने के लिए कानूनी नोटिस भेजा है. इसके साथ ही प्रकाश राज ने उन्हें माफी मांगने को कहा है. राष्ट्रीय पुरस्कार जीत चुके प्रकाश राज ने कहा कि सिम्हा ने अगर 10 दिन के भीतर माफी नहीं मांगी तो वह उन्हें अदालत में घसीटेंगे.

यह भी पढ़ें : नोटबंदी को इस अभिनेता ने बताया केंद्र सरकार की 'सबसे बड़ी भूल', कहा- माफी मांगे

राज ने बताया, 'जिन लोगों के पास सत्ता है वह बेशर्मी से ट्रोल कर रहे हैं. मैंने उन्हें (सिम्हा को) नोटिस भेजा है कि वह मेरे सवालों का जवाब दें. मैंने उनके ट्रोल करने की हरकत के बारे में सवाल किए हैं. मैंने उन्हें कानूनी तरीके से इसका जवाब देने को कहा है, अगर उन्होंने ऐसा नहीं किया तो मैं उनके खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज कराउंगा.'
 

यह भी पढ़ें : कमल हासन और रजनीकांत का सम्मान करता हूं, जरूरी नहीं कि वोट उन्हें दूंगा : प्रकाश राज

प्रकाश राज ने पत्रकार और सामाजिक कार्यकर्ता गौरी लंकेश की हत्या पर 'जश्न मनाने' वाले लोगों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चुप्पी को लेकर सवाल किया था जिसपर सिम्हा ने दो अक्टूबर को ट्वीट कर अभिनेता की आलोचना की थी.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Prakash Raj
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com