प्रद्युम्न हत्याकांड: आरोपी छात्र पर 'बालिग या नाबालिग' की तरह चलेगा केस जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड का फैसला आज (फाइल फोटो)
- जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड (जेजेबी) सीबीआई की याचिका पर सुनाएगा फैसला
- सीबीआई ने नाबालिग आरोपी के फिंगरप्रिंट लेने की भी की थी मांग
- बोर्ड ने आठ दिसंबर को अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था.
गुड़गांव:
VIDEO: प्रद्युम्न हत्याकांड में बस कंडक्टर अशोक को मिली जमानत
- प्रद्युम्न ठाकुर के पिता वरुण ठाकुर ने भी जेजेबी में याचिका दाखिल करके मांगा की थी कि नाबालिग आरोपी छात्र पर एक व्यस्क की तरह केस की सुनवाई हो. उनके वकील ने दलील दी थी कि अपराध की गंभीरता को देखते हुए आरोपी के खिलाफ बालिग की तरह मुकदमा चलना चाहिए.
- आठ सितंबर को रेयान इंटरनेशनल स्कूल के बाथरूम में सात 7 साल के प्रद्युम्न हत्या की गई थी. इसके बाद हरियाणा पुलिस ने मामले की जांच करते हुए स्कूल बस के कंडेक्टर अशोक को गिरफ्तार किया था.
- इस मामले की जांच जब सीबीआई को सौंपी गई तो उन्होंने खुलासा किया कि प्रद्युम्न की हत्या अशोक ने नहीं बल्कि स्कूल में ही पढ़ने वाले 11वीं के छात्र ने उसकी हत्या की थी.
- सीबीआई ने खुलासा किया था कि 11वीं कक्षा के छात्र ने प्रद्युम्न की हत्या इसलिए की थी क्योंकि वह पीटीएम और एग्जाम टालना चाहता था. सीबीआई का कहना था कि आरोपी छात्र ने कुछ दिनों पहले अपने दोस्त को बताया था कि वह एग्जाम को टलवा देगा.
- सीबीआई ने इस मामले में हरियाणा पुलिस की भूमिका पर भी कई सवाल खड़े किए हैं. वहीं इस मामले में अदालत आरोपी कंडक्टर अशोक को जमानत दे चुकी है.
VIDEO: प्रद्युम्न हत्याकांड में बस कंडक्टर अशोक को मिली जमानत
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Pradyuman Murder, Pradyuman Murder Case, Juvenile Justice Board, CBI Application