कानपुर में 8 पुलिसकर्मियों समेत कई हत्याओं में आरोपी विकास दुबे (Vikas Dubey) का पोस्टमार्टम खत्म हो गया है और शव को उसके रिश्तेदारों को सौंप दिया गया है. शुक्रवार सुबह कानपुर से कुछ ही दूरी पर पुलिस के साथ हुई एक मुठभेड़ में मारे गए विकास दुबे का पोस्टमार्टम करीब 2 घंटे तक चला. ऐसा बताया जा रहा है कि 3 डॉक्टर और मजिस्ट्रेट की देखरेख में ये पोस्टमार्टम किया गया था. अब पुलिस ने विकास का शव उसके बहनोई दिनेश को सौप दिया है. इसके बाद पुलिस बल के साथ शव को लेकर परिजन भैरव घाट पहुंच रहे है. इस दौरान भैरवघाट में कई थानों के फ़ोर्स मौजूद है. बता दें कि विकास दुबे को कानपुर ला रही STF के काफिले की गाड़ी आज सुबह हादसे का शिकार (Vikas Dubey Accident) हो गई थी. कानपुर के करीब ही ये हादसा हुआ था. पुलिस के अनुसार हादसे के बाद पुलिस की बंदूक छीनकर विकास भागने कोशिश कर रहा था. इसी दौरान पुलिस ने कुख्यात अपराधी को मार गिराया.
हालांकि पुलिस (UP Police) का कहना है कि विकास दुबे ने पहले पुलिस की टीम पर कई गोलियां दागी, जिसके जवाब में पुलिस ने आत्मरक्षा में गोलियां चलाईं. इस एनकाउंटर में घायल होने के बाद विकास को अस्पताल ले जाया गया. जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
'चश्मदीद गवाह' ने कहा- गाड़ी का कोई एक्सीडेंट नहीं हुआ
इस एनकाउंटर के दौरान पास ही से गुज़र रहे एक राहगीर आशीष पासवान ने समाचार एजेंसी ANI से कहा, "हमने गोलियों की आवाज़ें सुनी थीं... पुलिस ने हमें दूर भगा दिया... हम अपने घर लौटकर जा रहे थे..." उनसे जब पूछा गया कि क्या गाड़ी का कोई एक्सीडेंट हुआ है तो उन्होंने बोला कि कोई गाड़ी का कोई एक्सीडेंट नहीं हुआ था. उनका बयान पुलिस की कहानी के बिल्कुल उलट है, जिसमें पुलिस ने कहा है कि विकास दुबे को जिस गाड़ी से ले जाया जा रहा था, बारिश के कारण वही गाड़ी पलट गई थी.
(इनपुट एजेंसी एएनआई से भी)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं