दिल्ली में इन दिनों जेल में बंद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के 'शुगर लेवल' को लेकर जमकर राजनीति हो रही है. आम आदमी पार्टी (AAP) ने तिहाड़ जेल के डीजी संजय बेनीवाल का एक पत्र सार्वजनिक किया है. 20 अप्रैल को तिहाड़ जेल के डीजी संजय बेनीवाल ने दिल्ली एम्स (AIIMS) के डायरेक्टर को पत्र लिखकर अरविंद केजरीवाल के लिए सीनियर डायबिटोलॉजिस्ट नियुक्त करने का निवेदन किया है. इस पर आम आदमी पार्टी हमलावर नजर आ रही है.
आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने इस पत्र के आधार पर सवाल उठाए हैं कि अब तक कहा जा रहा था कि तिहाड़ जेल में सब व्यवस्थाएं हैं, लेकिन इस पत्र से सवाल उठ रहा है कि क्या और कैसी व्यवस्थाएं हैं? उन्होंने कहा, "भाजपा के केंद्र सरकार की बदमाशी और षड्यंत्र देखिए जो कल रिपोर्ट दी गई उसमें शुगर रेंडम दी गई है ना फास्टिंग ना नॉन फास्टिंग. सवाल यह है कि भाजपा शासित केंद्र सरकार की बड़ी शुगर को क्यों छुपाना चाहती है? दरअसल, वह चाहते हैं कि अरविंद केजरीवाल की शुगर की दवा ना दी जाए और उनका लिवर, हार्ट और रेटीना डैमेज हो जाए. "
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?

वहीं, अरविंद केजरीवाल ने गिरफ्तारी से महीनों पहले इंसुलिन का इंजेक्शन लगवाना बंद कर दिया था और वह साधारण मधुमेह रोधी दवा ले रहे थे. अधिकारियों ने तिहाड़ जेल प्रशासन की ओर से उपराज्यपाल वी. के. सक्सेना को भेजी गई एक रिपोर्ट का हवाला देते हुए शनिवार को यह जानकारी दी. तिहाड़ जेल के महानिदेशक द्वारा शुक्रवार को जमा की गई रिपोर्ट में कहा गया है कि मुख्यमंत्री के स्वास्थ्य की जांच 10 अप्रैल और 15 अप्रैल को मेडिसीन के विशेषज्ञ द्वारा की गई थी, जिन्होंने मधुमेह रोधी दवाओं की सलाह दी थी और यह कहना गलत है कि केजरीवाल को उपचार के किसी भी चरण में इंसुलिन देने से इनकार कर दिया गया था.
अधिकारियों ने बताया कि इसमें कहा गया है कि जेल डिस्पेंसरी में इंसुलिन की पर्याप्त उपलब्धता है और इसे केजरीवाल को ‘जब कभी आवश्यकता होगी' दिया जा सकता है. सक्सेना ने 18 अप्रैल को जेल महानिदेशक से आम आदमी पार्टी (आप) के उन आरोपों पर तथ्यात्मक रिपोर्ट देने को कहा था कि केजरीवाल को तिहाड़ जेल में इंसुलिन नहीं दिया जा रहा है.
ये भी पढ़ें:- छत्तीसगढ़ : ED ने शराब घोटाला मामले में रिटायर्ड IAS अधिकारी अनिल टुटेजा को गिरफ्तार किया
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं