पूर्वी दिल्ली (East Delhi) के गाजीपुर 'लैंडफिल साइट' (कचरा एकत्र करने की जगह) पर आग लगने के कुछ घंटों बाद पुलिस ने अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है. पुलिस के अनुसार, गाजीपुर (Ghazipur) थाने में भारतीय दंड संहिता की धारा 336 (दूसरों के जीवन या व्यक्तिगत सुरक्षा को खतरे में डालना) और 278 (माहौल को स्वास्थ्य के लिए हानिकारक बनाना) के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है. दिल्ली दमकल सेवा के अनुसार, कचरे के विशाल पहाड़ से उत्पन्न गैसों के कारण रविवार शाम 'लैंडफिल' में भीषण आग लग गई.
'लैंडफिल' के निकट घड़ोली गांव के रहने वाले राम कुमार ने कहा, ''आग लगने के बाद से 15 घंटे बीत चुके हैं. यह धुआं आम नहीं बल्कि बेहद जहरीला धुआं है. जलन की वजह से हम अपनी आंखें नहीं खोल पा रहे हैं और सांस लेने में भी दिक्कत हो रही है.''
आस-पास रहने वाले कई लोगों ने बताया कि धुएं के कारण वे अपने बच्चों को स्कूल नहीं भेज पा रहे हैं. वहीं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) और केंद्र शासित प्रदेश सरकार पर जनता को बेहतर जीवन दे पाने में विफल रहने का आरोप लगाया.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
दिल्ली की महापौर शैली ओबेरॉय ने कहा, ''जैसे ही मुझे पता चला, मैंने अधिकारियों को कार्रवाई करने और 'लैंडफिल साइट' का निरीक्षण करने का निर्देश दिया. वे पूरी रात यहां थे. अब स्थिति बेहतर है. हालात बेहतर हैं. अगले पांच घंटों में धुएं पर काबू पा लिया जाएगा. हम मामले की जांच करेंगे. भाजपा सिर्फ आरोप लगा रही है. यह राजीनित करने का वक्त नहीं है.''
यह भी पढ़ें :
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं