Ghazipur Landfill Fire: पूर्वी दिल्ली में गाजीपुर ‘लैंडफिल साइट' (कचरा एकत्र करने की जगह) पर भीषण आग लगने के कुछ घंटों बाद भी सोमवार को वहां से धुएं का घना गुबार उठ रहा है. दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के अनुसार, कचरे के विशाल पहाड़ से उत्पन्न गैसों के कारण रविवार शाम ‘लैंडफिल' में भीषण आग लग गई. ‘लैंडफिल' के करीब रहने वाले कई लोगों ने गले में दिक्कत और सांस लेने में परेशानी होने की शिकायत की है.
आग बुझाने का काम जारी: डीएफएस
आग लगने के बाद तुरंत ही इसकी जानकारी पुलिस और दमकल विभाग को दी गई. सूचना पर मौके पर दमकल की 8 गाड़ियां पहुंची थी. डीएफएस ने कहा, ‘‘हमारी टीम वहां हैं और आग को पूरी तरह से बुझाने का काम कर रही हैं. आग लगने की सूचना रविवार शाम पांच बजकर 22 मिनट पर मिली. शुरुआत में हमने दो दमकल गाड़ियां भेजी थीं, लेकिन बाद में आठ दमकल गाड़ियों को काम पर लगाया गया.''
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
आप पर बीजेपी ने साधा निशाना
दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा, "यहां के आसपास के जितने लोग हैं उनका जीवन नर्क हो गया है... जब नगर निगम का चुनाव था तब AAP ने घोषणा की थी कि वे दिसंबर 2023 तक इसे खत्म कर देंगे लेकिन अब यहां एक नया पहाड़ खड़ा हो गया है. यहां भ्रष्टाचार का खेल खेला जा रहा है.
#WATCH दिल्ली के ग़ाज़ीपुर लैंडफिल साइट पर लगी आग पर AAP सांसद संजय सिंह ने कहा, "MCD और सभी अधिकारी वहां काम कर रहे हैं। दमकल की गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं। बहुत जल्द आग पर काबू पा लिया जाएगा..." pic.twitter.com/cWopt5ugBy
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 22, 2024
दिल्ली के ग़ाज़ीपुर लैंडफिल साइट पर लगी आग पर AAP सांसद संजय सिंह ने कहा, "MCD और सभी अधिकारी वहां काम कर रहे हैं. दमकल की गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं. बहुत जल्द आग पर काबू पा लिया जाएगा..."
बीजेपी के आरोपों पर AAP नेता आतिशी ने कहा रात भर दिल्ली फ़ायर सर्विस के टेंडर मौजूद थे. आग बुझ गई है, केवल धुआं है. डिप्टी मेयर कल शाम वहां गए थे. मेयर अभी जा रही हैं. इसकी जांच होगी कि आग कैसे लगी, किसने लगाई.
आग लगने की खबर आने के बाद दिल्ली की महापौर शैली ओबेरॉय ने ‘एक्स' पर कल पोस्ट कर कहा था कि आग गाजीपुर लैंडफिल साइट के एक छोटे से हिस्से में लगी. निर्देशों के अनुसार, सभी अधिकारी मौके पर मौजूद हैं और सब कुछ नियंत्रण में है. वहीं घटनास्थल पर मौजूद रहे उपमहापौर आले इकबाल ने ‘एक्स' पर एक पोस्ट कर कहा था, “गाजीपुर लैंडफिल साइट पर आग लगने की घटना सामने आने के बाद, (मैंने) स्थल का निरीक्षण किया. (मैंने) अधिकारियों को आग पर जल्द काबू पाने के निर्देश दिए। गर्म और शुष्क मौसम के कारण आग लगी.
दरअसल दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने 2022 के एमसीडी चुनाव में वादा किया था कि 31 दिसंबर, 2023 के पहले इस लैंडफिल साइट को खाली करा लिया जाएगा. हालांकि, कचरा हटाने के बजाय यहां और अधिक कचरा डाल दिया गया.
बता दें साल 2019 में गाजीपुर लैंडफिल साइट की ऊंचाई 65 मीटर थी, जो कुतुब मीनार से केवल आठ मीटर कम थी. अब इसकी ऊंचाई और ज्यादा हो गई है.
ये भी पढ़ें : CM केजरीवाल ने एम्स विशेषज्ञों के सामने इंसुलिन का मुद्दा नहीं उठाया : तिहाड़ प्रशासन
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं