पूर्वी दिल्ली की गाजीपुर लैंडफिल साइट पर रविवार (21 अप्रैल) देर शाम 5.22 बजे अचानक आग लग गई. तुरंत ही इसकी जानकारी पुलिस और दमकल विभाग को दी गई. सूचना पर मौके पर दमकल की 8 गाड़ियां पहुंची. दमकल कर्मचारी आग बुझाने की मशक्कत कर रहे हैं. वहीं, एमसीडी अधिकारियों का कहना है कि लैडफिल साइट पर गैस फॉर्म होने से अचानक आग लग गई थी.
अधिकारियों का कहना है कि आग में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. फिलहाल कूलिंग का काम चल रहा है. दमकल विभाग के अनुसार रविवार शाम लैंडफिल पर आग लगने की सूचना मिली थी। मौके पर पहले दो गाड़ियों को भेजा गया, हवा की वजह से आग बढ़ती चली गई. जिसके बाद 6 और गाड़ियों को भेजा गया.
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
#WATCH | Delhi: The fire continues at Ghazipur landfill site. Efforts to douse the fire are underway pic.twitter.com/eLjIyp8hze
— ANI (@ANI) April 21, 2024
साथ ही निगम की मशीनों की सहायता से भी आग पर काबू पाया गया. कूड़े की वजह से दमकल को आग बुझाने में काफी मशक्कत करनी पड़ रही है. अभी तक आग पर काबू नहीं पाया जा सका है.
इस बीच भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने दिल्ली सरकार पर गाजीपुर लैंडफिल साइट को लेकर निशाना साधा है. बीजेपी ने आरोप लगाया कि AAP सरकार ने पिछले साल 31 दिसंबर तक गाजीपुर लैंडफिल साइट को खाली कराने का वादा किया था. हालांकि, अब तक सरकार अपना वादा पूरा नहीं कर सकी है. दिल्ली बीजेपी के प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने कहा कि लैंडफिल साइट पर आग लगने के परिणामस्वरूप पूरे क्षेत्र में धुआं फैल गया है, जिससे स्थानीय निवासियों और व्यवसायों को असुविधा हो रही है.
बता दें कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने 2022 के एमसीडी चुनाव में वादा किया था कि 31 दिसंबर, 2023 के पहले इस लैंडफिल साइट को खाली करा लिया जाएगा. हालांकि, कचरा हटाने के बजाय यहां और अधिक कचरा डाल दिया गया.
बताया जा रहा है कि साल 2019 में गाजीपुर लैंडफिल साइट की ऊंचाई 65 मीटर थी, जो कुतुब मीनार से केवल आठ मीटर कम थी. अब इसकी ऊंचाई और ज्यादा हो गई है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं