विज्ञापन
This Article is From Feb 20, 2018

PNB घोटाला: BJP का कांग्रेस पर हमला, कहा- मेहुल चौकसी को क्यों बचा रही थी कर्नाटक सरकार

भाजपा ने आज आरोप लगाया कि कर्नाटक की कांग्रेस सरकार को मेहुल चौकसी की गलत हरकतों की जानकारी वर्ष 2015 से ही थी.

PNB घोटाला: BJP का कांग्रेस पर हमला, कहा- मेहुल चौकसी को क्यों बचा रही थी कर्नाटक सरकार
भाजपा के प्रवक्ता संबित पात्रा (फाइल फोटो)
  • PNB घोटाला को लेकर BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना
  • कहा- मेहुल चौकसी को क्यों बचा रही थी कर्नाटक सरकार
  • बीजेपी का आरोप, मेहुल चौकसी की गलत हरकतों की जानकारी सरकार को पहले से थी
नई दिल्ली: भाजपा ने आज आरोप लगाया कि कर्नाटक की कांग्रेस सरकार को मेहुल चौकसी की गलत हरकतों की जानकारी वर्ष 2015 से ही थी. साथ ही पार्टी ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और राज्य के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया से पूछा कि वह यह बताएं कि चौकसी को वह क्यों बचा रहे थे. गौरतलब है कि चौकसी करीब 11,400 करोड़ रूपये के पीएनबी घोटाले में मुख्य आरोपी है.

यह भी पढ़ें: सुप्रीम कोर्ट पहुंचा PNB घोटाले का मामला, याचिका दायर कर एसआईटी जांच का अनुरोध

मीडिया में आई खबरों के हवाले से भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि कर्नाटक सरकार ने अदालतों में चौकसी से संबंधित मामलों में कहा है कि वह ‘‘आदतन अपराधी’’ और ‘‘विलफुल डिफाल्टर’’ है और देश छोड़कर भाग सकता है.

VIDEO: प्राइम टाइम : पीएनबी घोटाले के तार कहां-कहां तक फैले?
उन्होंने कहा कि कर्नाटक सरकार ने कहा था कि उसकी सीबीआई और प्रवर्तन निदेशालय की ओर से जांच होनी चाहिए लेकिन राज्य सरकार ने कभी भी सीबीआई, ईडी या किसी भी केंद्रीय एजेंसी से संपर्क नहीं किया और मामले की जांच स्थानीय पुलिस को ही करते रहने दी.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
PNB Scam, JP Attack On Congress
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com