दिल्ली में नगर निगम चुनाव (MCD Election) के बीच केंद्र सरकार ने राजधानी की कॉलोनियों और रिहायशी इलाकों के कायाकल्प को लेकर अपना प्लान सामने रखा. केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने बताया कि जल्द ही केंद्र की योजना के तहत दिल्ली की अवैध कॉलोनियों को रेगुलराइज किया जाएगा. केंद्रीय मंत्री ने कहा, 'पीएम उदय योजना से दिल्ली के 50 लाख लोगों को फायदा होगा. दिल्ली की आबादी लगातार बढ़ रही है, इसे देखते हुए केंद्र सरकार लगातार गरीबों को घर दे रही है.'
केंद्रीय मंत्री ने कहा, 'दिल्ली की आबादी अगली जनगणना में दो करोड़ से ज्यादा की होगी. अब इस आबादी में हमारी जो योजनाएं हैं उनमें जहां झुग्गी जहां मकान योजना के 10 लाख लाभार्थी होंगे. अवैध कॉलोनियों को लेकर कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने मसला लटकाकर रखा. हमें उम्मीद है कि 50 लाख नागरिकों को अवैध कॉलोनियों को वैध करने से फायदा मिलेगा.'
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
Delhi| There would be 10 lakh beneficiaries for those without homes. PM Uday for regularisation of unauthorised colonies will benefit about 50,000 people. Of population of 2 crore, 1.35 crore of citizens will benefit from our re-development plan: Union Minister Hardeep Singh Puri pic.twitter.com/moJZn85LKg
— ANI (@ANI) November 30, 2022
हरदीप सिंह पुरी ने बताया कि करीब 1 करोड़ 35 लाख दिल्ली के नागरिकों को रीडेवलेपमेंट का लाभ मिलेगा. उन्होंने बताया कि 2040 तक दिल्ली की कुल आबादी 3 करोड़ तक पहुंच जाएगी.
2040 तक दिल्ली की कुल आबादी 3 करोड़ तक हो जाएगी
हरदीप सिंह पुरी ने बताया कि करीब 1 करोड़ 35 लाख दिल्ली के नागरिकों को रीडिवेलपमेंट का लाभ मिलेगा. 2040 तक दिल्ली की कुल आबादी 3 करोड़ तक पहुंच जाएगी. जनसंख्या लगातार बढ़ रही है, लेकिन जमीन उतनी ही है. इसीलिए दिल्ली के लिए 2041 तक का मास्टर प्लान तैयार किया गया है. जिसमें गरीबों के लिए पक्के मकान और अवैध कॉलोनियों के रीडेवलेपमेंट का काम शामिल है. मंत्री ने बताया कि लैंड पूलिंग योजना के अंतर्गत 75 लाख लाभार्थी होंगे.
गरीबों के लिए लगातार बन रहे फ्लैट
उन्होंने कहा, 'अर्बन डेवलपमेंट मिनिस्टर हरदीप पुरी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन बातों को भी रखा जो बीजेपी के मैनिफेस्टो में हैं. प्रधानमंत्री ने विज्ञान भवन से कालका जी में बनाए गए EWS के 3 हजार से अधिक फ्लैट्स की चाबी सौंपी. जेलरवाला बाग में भी एक प्रोजेक्ट है, जिसमें बड़ी संख्या में फ्लैट्स बनाए गए हैं. इसके अलावा कठपुतली कॉलोनी व कुछ अन्य प्रोजेक्ट्स भी हैं. केंद्र सरकार लगातार गरीबों के लिए काम कर रही है.'
ये भी पढ़ें:-
कच्ची कॉलोनी मामला: AAP के आरोपों के बाद डीडीए ने बदला अपना यह जवाब
दिल्ली के उपराज्यपाल ने अनधिकृत कॉलोनियों में भूमि अधिग्रहण रोका
मोदी सरकार का बड़ा फैसला- दिल्ली की अवैध कॉलोनियां नियमित होंगी, 40 लाख लोगों को होगा फायदा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं