- नरेंद्र मोदी सरकार का बड़ा फैसला
- दिल्ली की अवैध कॉलोनियां नियमित होंगी
- 40 लाख लोगों को होगा फ़ायदा
केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दिल्ली की अवैध कॉलोनियां को नियमित करने का फैसला लिया है. पीएम मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में दिल्ली में अनधिकृत कॉलोनियों में रहने वाले 40 लाख लोगों को मालिकाना हक देने वाले बिल को मंजूरी दी गई है. कैबिनेट बैठक के बाद वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इसकी घोषणा की. कैबिनेट बैठक में इसके अलावा सरकार ने वित्तीय संकट से जूझ रही दूरसंचार कंपनियों को राहत देते हुए उनके लिए स्पेक्ट्रम किस्त का भुगतान दो साल के लिए टालने के प्रस्ताव को बुधवार को मंजूरी दे दी. निर्मला सीतारमण ने यह जानकारी दी. उन्होंने कहा कि दूरसंचार कंपनियों को 2020-21 और 2021-22 दो साल के लिए स्पेक्ट्रम किस्त भुगतान से छूट दी गई है. सूत्रों ने बताया कि सरकार के इस फैसले से दूरसंचार कंपनियों भारती एयरटेल, वोडाफोन आइडिया और रिलायंस जियो को 42,000 करोड़ रुपये की राहत मिलेगी.
दिल्ली की 1797 कच्ची कॉलोनियां पक्की होंगी, केजरीवाल ने केंद्र को भेजे सुझाव
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
बता दें कि केंद्र सरकार ने दिवाली से ठीक पहले दिल्ली (Delhi) की अनियमित कॉलोनियों को नियमित करने का फैसला किया था. दिल्ली में कुल 1797 अनियमित कॉलोनी हैं. बता दें कि कॉलोनियों को नियमित करने के दौरान सर्कल रेट का कुछ प्रतिशत रेग्यूलरेजाइशेन फ़ीस के तौर पर लिया जाएगा. दिल्ली विधानसभा चुनाव से ठीक पहले केंद्र सरकार द्वारा लिए गए इस फैसले को सियासी तौर पर मास्टर स्ट्रोक कहा जा रहा है. केजरीवाल सरकार ने पहले ही इन कॉलोनियों में विकास कार्य शुरू करा दिया था. अब केंद्र ने कॉलोनियों को नियमित करने का फैसला लिया. बता दें कि 29 अक्टूबर को इस बारे में गजट नोटिफिकेशन भी जारी किया जा चुका है.
संसद में नहीं आएगा कच्ची कॉलोनी का बिल? संजय सिंह बोले - बीजेपी की धोखेबाजी सामने आई
इससे पहले आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने यह दावा किया था कि मोदी सरकार इसके लिए बिल नहीं लाएगी? संजय सिंह ने एक ट्वीट कर कहा था, 'भाजपा सरकार का झूठ पकड़ा गया धोखेबाजी सामने आ गई. देखिए ये है संसद सत्र में आने वाले बिल की सूची. दिल्ली वाले भाइयो देख लीजिए इसमें अनाधिकृति कॉलोनियों को पक्का करने का कोई बिल नहीं. धोखा नहीं रजिस्ट्री दो.'
VIDEO: दिल्ली की कच्ची कॉलोनियां होंगी पक्की
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं